नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल बनाने को लेकर बात कही है. उन्होंने कहा कि सभी को सामूहिक रूप से काम करना होगा. इस बैठक का फोकस विकसित भारत-2047 था.

दिल्ली में आयोजित हुई नीति आयोग की बैठक
गुरुवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक का आयोजन हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की है. इस दौरान देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियो के साथ केंद्रीय मंत्री और उपराज्यपाल शामिल रहे हैं. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने राज्य और केंद्र के बीच काम करने पर जोर दिया है.
भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा- पीएम मोदी
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत के सपने की तरफ बढ़ रहे हैं तो राज्यों और केंद्र की जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ जाती है. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय में दुनिया अनिश्चितता और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत आत्मविश्वास के साथ में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के विजन को पाने के लिए सबकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं.
हम सभी को एक विजन पर काम करना होगा- पीएम मोदी
बैठक के दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र के बीच आपसी सहयोग और बातचीत की बात रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में बेहतर संवाद होने चाहिए जिससे हम सब लोग मिलकर एक ही विजन के ऊपर काम कर सकें. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का डेमोग्राफिक डिविडेंड हमारे लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक मौका है. इसे हम लोग गंवा नहीं सकते हैं.
कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट
उन्होंने कहा कि आज के समय में बेहतर शिक्षा और रोजगार के मौकों से युवाओं को सही इकोसिस्टम बानना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने विकास और निर्यात के मौके बढ़ाने के लिए दुनिया के कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिलाओं के योगदान को लेकर भी तारीफ की है.
महिलाएं दे रहीं योगदान
प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में विकसित भारत के विजन की नींव है. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं खेती से लेकर विज्ञान और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में भी योगदान कर रही हैं. राज्यों को महिलाओं की क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए और विकसित भारत की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, स्किलिंग सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए. आपको बता दें कि नीति आयोग की इस 11वीं काउंसिल बैठक का मकसद विकसित भारत-2047 था. इस बैठक के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पहली बार शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें- गठबंधन पर सुखबीर बादल का बयान! क्या अकाली दल और बीजेपी मिला सकते हाथ? बादल ने साफ कर दिया रुख
