लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद फ्लाइट को टेकऑफ से पहले रोक दिया गया. सुरक्षा एजेंसियां विमान की जांच कर रही हैं.

इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल्ली आने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई. विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को टेकऑफ से पहले रोक दिया गया. आपको बता दें कि उड़ान से पहले धमकी के चलते विमान को रोक दिया गया.
सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिसके बाद उड़ान से पहले विमान को रोक दिया गया. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां विमान की जांच में जुट गई. सुरक्षा एजेंसियां विमान में मौजूद यात्रियों के सामान की भी जांच कर रही हैं और तलाशी ले रही हैं. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत ही अलर्ट हो गई हैं.
लैवेटरी में मिला था टिश्यू
बताया जा रहा है कि फ्लाइट लैवेटरी में टिश्यू पर धमकी लिखी हुई मिली थी. जिसके बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया था. लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2111 में लगभग 180 यात्री सवार थे. यह फ्लाइट सुबह 10.45 बजे उड़ान भरने वाली थी. लेकिन उड़ान से पहले विमान के शौचायल में एख टिश्यू पर धमकी लिखी हुई मिली थी.
झूठी निकली बम की धमकी
धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और विमान की जांच शुरू हो गई. सभी यात्रियों को विमान से उतारकर विमान की तलाशी ली गई. हालांकि इस दौरान सामने आया कि विमान में बम होने की धमकी पूरी तहत से झूठी थी. फिलहाल मामले को लेकर लगातार जांच की जा रही है और धमकी लिखने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है.
यह भी पढ़ें- TMC के ये मुस्लिम सांसद भी बागी! बीजेपी से मिला सकते हाथ; ममता कर रहीं मुश्किलों का सामना
