पश्चिम बंगाल में TMC लगातार मुश्किल दौर से गुजर रही है. TMC के 3 मुस्लिम सांसद भी अब बीजेपी का साथ देने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं. अब ममता बनर्जी और उनकी पार्टी लगातार बगावत का सामना कर रही है.

बगावत पर सामना कर रहीं ममता और TMC
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है. बंगाल में 15 साल शासन करने वाली ममता बनर्जी के करीबी और पार्टी के सांसद एक के बाद एक बागी होते जा रहे हैं. राज्यसभा सांसदों और विधायकों के बाद अब लोकसभा सांसद भी खुलकर ममता बनर्जी और टीएमसी के खिलाफ बगावत करने लगे हैं.
3 मुस्लिम सासंद भी बागी
आपको बता दें कि टीएमसी के अलग होने वाले 19 सासंदों ने 18 मई को ही लोकसभा स्पीकर को अलग गुट बनाने की मांग को लेकर लेटर लिख दिया था. इस गुट में 3 मुस्लिम सांसद भी शामिल हैं. बंगाल के ये 3 मुस्लिम सांसद अब बीजेपी से हाथ मिलाने को तैयार दिखाई दे रहे हैं. टीएमसी के इन बागी मुस्लिम सांसदों में यूसुफ पठान, खलूलुर रहमान और अबू ताहिर खान का नाम शामिल है.
राज्यसभा सांसद भी दे चुके इस्तीफा
TMC के इन 3 मुस्लिम सासंदों के अलावा दूसरे सासंदों ने भी लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है और अलग गुट बनाने की मांग की है. आपको बता दें कि इससे पहले भी TMC और ममता बनर्जी को राज्यसभा से 3 झटके लग चुके हैं. TMC के 3 राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैं. आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के नेता बागी होते दिखाई दे रहे हैं.
विधायक भी हुए बागी
जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते पार्टी के दो तिहाई से ज्यादा यानी 80 में से लगभग 58 विधायक दल से अलग हो गए हैं. जिसके बाद लोकसभा सांसद भी बागी होते हुए दिखाई दे रहे हैं. TMC के बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर यह मांग की है उनका एक अलग गुट बनाया जाए और उनके अलग बैठने के लिए व्.वस्था की जाए. इस लेटर में बागी सांसदों ने सिग्नेचर किए हैं.
यह भी पढे़ं- ‘यूरोप दुश्मनों को हथियार देता है…’, फिनलैंड में एस जयशंकर का जबाव; पत्रकार से तेल को लेकर पूछा सवाल
