प्रणित मोरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बता दें कि महाराष्ट्र साइबर सेल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे पर उनके शो पर आकर आपत्तिजनक कंटेट देने वाले लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज की है. पूरे भारत में अभी के समय प्रणित मोरे और उनके शो को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
बता दें प्रणित पर एफआईआर नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है. नोडल एजेंसी ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफार्म और सोशल मीडिया की निगरानी के समय में शो से जुड़े कई आपत्तिजनक वीडियो सामने आए है. इसमें महिलाओं को बिरयानी के बदले में कसेंट और मृत व्यक्ति के संबंधित अंगों पर आपत्तिजनक कमेंट किया जा रहा है. यह सभी सामाजिक मान्यताओं के विपरीत की गई टिप्पणी है. साइबर एजेसी ने बताया कि इंस्टाग्राम और अन्य माध्यम से प्रसारित होने वाला वीडियो प्रणित मोरे द्वारा आयोजित किए गए शो से उठा है.
इसी वजह से उनपर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. BNS की धारा 75(3), 353(2), 294, 75(1)(iv) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत धारा 67 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि एफआईआर तीन लोगों के खिलाफ में की गई है. प्रणित मोर, 370 बिरयानी वाले विवाद में हिमांशु जागरा और मृत पुरुषों के शरीर पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाली सेजल पवार के ऊपर की गई है. महाराष्ट्र साइबर के अनुसार, यह सभी टिप्पणी मृत व्यक्ति की गरिमा के खिलाफ में की गई है,
मामले दर्ज होने के बाद में तीनों व्यक्ति को पूछताछ के लिए उपस्थित होने कहा गया है. डॉ. सेजल पवार, प्रणित मोरे और हिमांशु जांगरा को पूछताछ और बयान दर्ज करने के लिए उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए है. साथ ही उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर से अपील की है कि वह ऐसी सामग्री को साझा करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का पालन करें. ऐसा कंटेट प्रसारित करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price Update: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम आसमान पर, जानें आपके शहर क्या है रेट
