7 जून से LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है. आम आदमी की जेब पर एक बार फिर मंहगाई का चाबुक चला है. आइए जानते हैं कि अलग-अलग शहर में कमर्शियल और घरेलू गैस के दाम कितने चल रहे हैं.
कमर्शियल गैस सिलेंडर रेट-
बता दें कि कर्मिशयल गैस के रेट काफी हाई चल रहे हैं. दिल्ली में 3,113.50, पटना में 3,400, कोलकाता में 3,255.50, मुंबई में 3,067.50, लखनऊ में 3,236 और चेन्नई में 3,283 है.
वहीं, बात करें घरेलू गैस के दाम की, तो बता दें कि सरकार कोशिश कर रही हैं कि वह घरों में आपूर्ति की ओर ज्यादा ध्यान दें. इसी कारण से उनके रेट को जितना हो सके, उतना कम रखने की कोशिश की जा रही है.
घरेलू गैस सिलेंडर रेट
दिल्ली में 942, मुंबई में 941.50, चेन्नई में 957.50, जयपुर में 945.50, लखनऊ में 979.50, पटना में 1031.50 और कोलकाता में 968 रुपये रेट है. 7 जून के बाद में इनके रेट में अभी तक किसी तरीके का बदलाव देखने को नहीं मिला है,
हर शहर में चल रह गैस के रेट मिल जाएंगे यहां
अगर आपको गैस सिलेंडर के दाम देखने हैं, तो बता दें कि हर महीने के शुरूआत में यह फिक्स किए जाते हैं. ऐसे में आप HP या भारत गैस के मोबाइल ऐप के जरिए भी अपने शहर के रेट चेक कर सकते हैं. होटल, रेस्टोरेंट और कई छोटे बिजनेस करने वाले लोगों पर इसका काफी असर पड़ते दिखाई दे रहा है.
ये भी पढ़ें: नहीं रहे ‘पिस्टल किंग’ जसपाल राणा, 49 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, एशियाई खेल में जीत चुके हैं स्वर्ण पदक
