दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में अध्यक्ष नितिन नबीन और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बैठक हो रही है. इस दौरान पंजाब को लेकर चुनावी रणनीतियों को लेकर चर्चा की जा रही है. बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाब में बीजेपी संगठन को मजबूत करना है.

दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक
दिल्ली से इन दिनों देश के कई राज्यों में सरकार बनाने को लेकर रणनीति हो रही है. पंजाब में बीजेपी को लेकर अहम मंथन शुरू हो गया है. दिल्ली में अमित शाह और नितिन नबीन की मौजूदगी में संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की जा रही है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली यह बैठक पंजाब में बीजेपी के संगठन को और भी मजबूत करने के साथ आने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर की जा रही है.
पंजाब चुनाव को लेकर रणनीति
जानकारी के मुताबिक बीजेपी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ संगठन महामंत्री बी.एल संतोष समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं. पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर दिल्ली में इस बैठक का आयोजन किया गया है. इस बैठक का मुख्य एजेंडा पंजाब में कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाना और चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करना है.
कई बड़े नेता शामिल
दिल्ली में आयोजिक की गई इस बैठक में पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और पंजाब के संगठन मंत्री श्रीनिवास मौजूद हैं. साथ ही इस बैठक में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को भी बुलाया गया है. इस दौरान अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं.
पंजाब चुनाव के संगठन मजबूत कर रही बीजेपी
आपको बता दें कि दिल्ली में आयोजित हुई यह बैठक पंजाब को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है. कुछ ही समय में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले बीजेपी राज्य में अपने संगठन को ज्यादा प्रभावी और सक्रिय बनाने की कोशिश में जुट गई है. पंजाब में चुनाव की तैयारी और रणनीति की चर्चा को लेकर बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में कई बड़े नेता मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें- हादसे का शिकार हुआ एयर फोर्स का विमान! लैंडिंग के बाद लगी आग; जोरहाट एयरबेस पर मचा हड़कंप
