Up police si recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और काम की खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के अगले चरण यानी अभिलेखों की संवीक्षा (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए एक और जरूरी लिंक एक्टिव कर दिया है. अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने मूल आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं.
15 जून से प्रदेश के सभी 75 जिलों में शुरुआत
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारणी के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश और फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया आगामी 15 जून 2026 से 17 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी. यह पूरी प्रक्रिया प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी.
भरे जाएंगे कुल 4,543 पद
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (पुरुष/महिला), पीएसी प्लाटून कमांडर और विशेष सुरक्षा बल समेत कुल 4,543 रिक्त पदों को भरा जाना है.
आवेदन पत्र की कॉपी ले जाना बेहद जरूरी
परीक्षा केंद्र पर शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) और मूल शैक्षणिक/आरक्षण दस्तावेजों के साथ-साथ अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंटेड कॉपी भी अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी. जिन अभ्यर्थियों के पास आवेदन पत्र की कॉपी नहीं होगी, उन्हें प्रक्रिया में शामिल होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक लाइव
इसी समस्या के समाधान के लिए बोर्ड ने 12 जून को अपनी वेबसाइट पर फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक लाइव कर दिया है. डीवी-पीएसटी में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराया जा रहा है.
कैसे डाउनलोड करें आवेदन पत्र और एडमिट कार्ड?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन करके अपना विवरण डाउनलोड कर सकते हैं. सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं होमपेज पर दिख रहे “उप निरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत DV/PST आवेदन पत्र/प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक” पर क्लिक करें.नए खुले पोर्टल पेज पर अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें. कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर फॉर्म और एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसका प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल लें.
ये भी पढ़ें: Weather Alert UP: आंधी, बारिश और ओले… यूपी में मौसम का ट्रिपल अटैक, जानिए कहां ज्यादा खतरा
