समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था. अब इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया है.

अखिलेश की बेटी को लेकर योगी का बयान
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ कानपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने का मामला सामने आया था. अब इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पिछले दिनों से देख रहा था कि अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियां की जा रही थीं.
मैंने पुलिस से कहा FIR करो- योगी
उन्होंने कहा कि यह जब मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तुरंत ही पुलिस से कहा कि इस मामले में FIR दर्ज करो. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने तो भेदभाव नहीं किया लेकिन अखिलेश दूसरों को उपदेश देते हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश जी अपने चेलों-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो जिससे अपनी भाषा पर संयम रखें.
‘अखिलेश जी चेलों को समझाओ’
सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि हम बेटियों में भेदभाव नहीं रखते हैं. कोई भी व्यक्ति बेटी के खिलाफ टिप्पणी नहीं कर सकता है. सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश जी दूसरों से पहले अपने चेलों-चपाटों को समझा दो. उन्होंने कहा कि आप नहीं समझा सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दो. हम समझा देंगे. आपको बता दें कि अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में कानपुर के साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई है.
अदिति के खिलाफ किया गया था पोस्ट
आपको बता दें कि पुलिस ने अखिलेश यादव की बेटी के मामले में 3 लोगों को नामजद करके जांच शुरू कर दी है. मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने आरोपी लगाया कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है. अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बयान दिया है.
यह भी पढ़ें- वर्तमान विधायक की बहू को मारी गोली! घायल महिला अस्पताल में भर्ती; परसमनिया में बढ़ी दहशत
