दिल्ली पुलिस ने लोगों की समस्या का समाधान करने और उनकी शिकायत को जल्दी सुनने के लिए बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, शनिवार से दिल्ली के हर थाने में थाना दिवस जनसुनवाई शुरू की जाएगी. इससे लोगों की काफी फायदा होगा. साथ ही उनकी शिकायत का समाधान, सुझाव और पुलिस से संबंधित हर परेशानी को जल्द से जल्द सुना जा सकेगा. इस फैसले को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह सिंधु के निर्देश के बाद जारी किया गया. इस जनसुनवाई के समय में बडे़-बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क
बता दें कि अब लोगों की हर समस्या को सुना जाएगा. थाने में उनकी मदद के लिए हेल्प डेस्क को बनाया जाएगा. सभी की शिकायतों के सुनने के बाद में उसका निपटारा किया जाएगा. अगर किसी ने ऑनलाइन शिकायत से एंट्री नहीं की है, तो फिर भी उसकी शिकायतों को सुना जाएगा. अगर किसी भी तरीके की लापरवाही पुलिस की तरफ से होती है, तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. DCP को यह जिम्मेदारी दी गई हैं कि वह हर समस्या का समाधान करें.
क्या होगा इस नियम से फायदा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से पुलिस और जनता के बीच में और अच्छा समन्वय होगा. लोगों की हर छोटी से छोटी समस्या को सुना जाएगा. शनिवार को हुई हर जनसुनवाई की समीझा हर महीने की जाएगी. लोगों से अपील की गई कि गई हैं कि वह सुविधा का फायदा जरूर उठाएं. इस जनसुनवाई को लोगों तक पहुंचाने के लिए बाजार संगठन, सोशल मीडिया, RWAs और पुलिस कर्मचारियों की हेल्प ली जाएगी. पुलिस ने लोगों से कहा हैं कि वह बिना किसी भी झिझक के अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई में जाएं.
ये भी पढ़ें: मुरैना रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे यात्री, 6 लोगों की गई जान
