राम मंदिर में चढ़ाने चोरी के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र याचिका भेजी गई है. जिसमें मामले की स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की गई है. अब यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है.

दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को पत्र
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मौजूद श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे यानी दान चोरी का मामला अब काफी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र याचिका भेजी गई है. सुप्रीम कोर्ट के वकील अनूप अवस्थी ने इस मामले में संज्ञान लेने के लिए चीफ जस्टिस के गुजारिश की है. आपको बता दें कि यह मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है.
स्वतंत्र जांच की मांग
चीफ जस्टिस को लिखी गई पत्र याचिका में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मंदिर दान की हेराफेरी की स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की गई है. वहीं साथ ही इस याचिका में यह भी कहा गया है कि लोगों के विश्वास और आस्था को बनाए रखने के लिए FIR दर्ज करने और स्वतंत्र एजेंसी से कोर्ट की निगरानी में जांच कराने के लिए निर्देश दिया जाए.
2 आरोपी हो चुके गिरफ्तार
आपको बता दें कि अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी का मामला इन दोनों काफी चर्चा में है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है, अभी तक इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लाखों रुपयों की बरामदगी हुई है. इस मामले के बाद जांच भी तेज हो गई है.
चीफ जस्टिस से की गई मांग
इस मामले में अब कई नेता भी चिंता जता रहे हैं. जिनमें सीनियर बीजेपी नेता और राम जन्मभूमि आंदोलन के अनुभवी नेता विनय कटियार भी शामिल हो गए हैं. अब यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. जिसको लेकर अब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र याचिका भेजी गई है. इस पत्र में मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है.
यह भी पढ़ें- ‘अभिषेक बहुत कुछ हासिल कर सकते थे, लेकिन…’ शताब्दी रॉय के बयान ने बढ़ाई हलचल; बोलीं- वो गुमराह हो गए
