उत्तराखंड के कैंची धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. बाबा नीम करौली के स्थापना दिवस पर मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

कैंची धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालु
उत्तराखंड की वादियों के बीच में मौजूद विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम आज यानी 15 जून को आस्था के महासागर में बदल गया है. बाबा नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस के दिन देश और दुनिया से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे हैं. आज सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारों में भक्त दिखाई दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे तक लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए थे.
प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम
आपको बता दें कि नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे हैं. जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार भी लगातार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर इंतजाम कर रही है. सीएम धामी के प्रशासन ने सुविधा और सुरक्षा के लिए काफी व्यापक इंतजाम किए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है.
भक्ति में डूबा मंदिर परिसर
सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालु बाबा के दर्शन करके अपने जीवन में सुख और शांति की कामना कर रहे हैं और विशाल भंडारे में हजारों लोग बाबा का महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. सुबह के समय से ही मंदिर परिसर पूरी तरह से भक्ति के माहौल में डूबा हुआ है. आज बाबा के स्थापना दिवस पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे हैं.
सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर काम कर रही है. मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि देवभूमि में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए. सीएम धामी के निर्देशों को देखते हुए प्रशासन भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है.
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राम मंदिर दान चोरी मामला! चीफ जस्टिस को भेजी पत्र याचिका; स्वतंत्र जांच की मांग
