अहमदाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाने और ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी कि शिकायत मिलने के बाद में उसे गिरफ्तार कर पूरे ठगी का भंड़ाफोड़ किया है.
दरअसल, अहमदाबाद की एक विधवा महिला की मुलाकात आदित्य पटेल नामक युवक के संग में हुई थी. दोनों 4-5 महीने से एक दूसरे के साथ रह रहे थे. महिला ने बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी. उसने अपना नाम आदित्य पटेल बताया था. बातचीत के दौरान उसने कहा था कि उसका प्लास्टिक का बड़ा कारोबार है. उसने विश्वास के लिए आधार कार्ड से लेकर पेन कार्ड भी महिला को दिखाए थे. महिला के पहले पति की मृत्यु हो चुकी है.
हालांकि, एक दिन महिला को उसकी सच्चाई फोन के एप से मिलती है. दरअसल, महिला को एक दिन आदित्य की कॉल आती है, जिसमें ‘ट्रू-कॉलर’ पर आदित्य का नाम करीम के नाम से आता है. इसे देखकर महिला पूरी तरीके से सन्न रह गई है, जिसके बाद महिला युवक के दस्तावेजों पर दिखाई गए पते पर गई. पते पर जाने के बाद आरोपी आदित्य की पूरी सच्चाई खुल गई. दरअसल, उस पते पर कोई भी नहीं था. साथ ही युवक पहले से ही शादीशुदा था.
ठगे जाने पर महिला ने बजरंग दल के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है, जिसके बाद जवलित मेहता ने भी अपने संगठन के स्तर पर जांच की है. आरोपी कडी (जिल्ला मेहसाणा) निवासी, नाम करीम रफीकभाई सिपाही निकला. वह पहले से ही शादीशुदा था. हालांकि, खुद को विधुर बताकर वह भोली भाली महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाने का काम करता था.
बजरंग दल ने तुरंत अहमदाबाद पश्चिम महिला क्राइम ब्रांच को इसकी शिकायत दी, जिसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. जांच आगे बढ़ाने पर पता लगा कि आरोपी केवल एक ही नहीं बल्कि कई महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसा चुका है. उसके फोन से करीब 8000 आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को बरामद किया गया है.
पूछताछ कर आरोपी से जानने की कोशिश की जा रही हैं कि आखिर आरोपी अब तक कितनी महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसा चुका है. सभी फर्जी कागजों को भी जब्त कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पीड़िताओं की पहचान को छिपाने का फैसला लिया गया है.
