महाराष्ट्र के वसई-विरार में बीजेपी नेता अशोक शेलके ने फेरीवाले की पिटाई कर दी. अब इस मामले में उन्होंने रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि पहले फेरीवाले ने कार्यकर्ता के साथ मारपीट की, जिसके जवाब में यह घटना हुई है.

बीजेपी नेता ने की फेरीवाले की पिटाई
महाराष्ट्र के वसई-विरार महानगरपालिका की टीम ने नालासोपारा पूर्व में मौजूद डी मार्ट के सामने अवैध स्टॉलों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी. अब इस मामले में अब बीजेपी के गटनेता और नगरसेवक अशोक शेलके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हने वाले वीडियो में अशोल शेलके सड़क किनारे दुकान लगाने वाले एक फेरीवाले की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
फेरीवालों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में बहस
यह पूरी घटना रविवार शाम के समय की बताई जा रही है. इस दौरान महानगरपालिका की टीम अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी. कार्रवाई के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद फेरीवालों के बीच में बहस होने लगी. बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक फेरीवाले ने बीजेपी कार्यकर्ता के ऊपर हाथ उठा दिया. जिसके बाद वहां माहौल खराब हो गया.
गुस्से में कर दी फेरीवाले की पिटाई
बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता पर हाथ उठने के बाद वहां मौजूद बीजेपी नगरसेवर अशोक शेलके ने गुस्से में आकर उस फेरीवाले की पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब इस मामले को लेकर बीजेपी नेता अशोक शेलके ने अपने कदम को बिल्कुल सही बताया है.
बीजेपी नेता ने दिया रिएक्शन
अशोक शेलके ने कहा कि वहां अवैध रूप से दुकान लगाने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि 100 मीटर के दायरे में 150 गैस सिलेंडरो का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो बेहद खतरनाक है. उन्होंने कहा कि भीड़ और अतिक्रमण के कारण एम्बुलेंस का गुजरना भी नामुमकिन हो गया था. उन्होंने स्वीकार किया है कि फेरीवाले को पीटा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बीच फेरीवाले ने उनके कार्यकर्ता के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसका जवाब दिया गया था.
यह भी पढ़ें- SC ने मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर जारी किया नोटिस, बिहार सरकार और चुनाव आयोग से मांगा जवाब
