NTA ने दोबारा से होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. वह उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, अब एडमिट कार्ड को डॉउनलोड कर सकते हैं. आसानी से छात्र अपने हॉल टिकट को NTA की अधिकारिक वेबसाइट से डॉउनलोड कर सकते हैं. बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी. अगर आपने अभी तक डॉउनलोड नहीं किया हैं, तो आइए जानते हैं.
इस तरीके से करें डॉउनलोड
आपको सबसे पहले अपना नीट का री-एग्जाम का एडमिट कार्ड डॉउनलोड करने के लिए neet.nta.nic.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
उसके बाद होमपेज पर NEET UG Re-Exam 2026 का Admit Card वाले लिंक पर क्लिक करना है.
इसके बाद में अपना जन्मतिथि, एप्लिकेशन नंबर और सिक्योरिटी पिन डालना है. सभी डिटेल डालते ही आपको आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा.
लास्ट में एडमिट कार्ड डॉउनलोड करके उसका प्रिंटआउट अवश्य निकलवा लें.
इस बार परीक्षा में किए गए बड़े बदलाव
बता दें इस साल पेपर के लीक होने के कारण कई सारे बदलाव किए गए है, जिनमें सबसे पहला यह हैं कि छात्रों को पहले के मुताबिक अधिक समय मिलेगा. यानी की छात्रों की परीक्षा की अवधि को बढ़ा कर 195 मिनट कर दिया है. उन्हें अब प्रशासनिक कार्यों को करने में दिक्कत न हो और उनका समय भी खराब न जाएं इसी कारण से ऐसा फैसला लिया गया है.
इसके अलावा रफ वर्क के लिए भी चार पेज दिए गए है. इनमें से दो पेज शुरूआत में और दो पेज लास्ट में छात्रों को दिए जाएंगे. छात्रों से लिए फीडबैक के बाद ही यह फैसला लिया गया है. सभी लोगों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा केंद्र पर पहले ही चले जाएं. 11 बजे के बाद उन्हें पेपर केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. 1 बजकर 40 मिनट पर प्रवेश का अंतिम मौका दिया जाएगा. उसके बाद में एंट्री बिल्कुल बंद कर दी जाएगी. जांच पड़ताल होने के बाद छात्रों को परीक्षा का समय 2 बजे से लेकर शाम के 5 बजकर 15 मिनट तक दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Delhi Weather Alert: मौसम विभाग की चेतावनी, 92 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
