कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के ऊपर जयपुर में प्रदर्शन के दौरान हमला हुआ है. कुछ युवकों ने उन्हें कई थप्पड़ मारे हैं, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभाला और आरोपियों को हिरासत में लिया है.

अभिजीत दीपकेपर हमला
कॉकरोच जनता पार्टी लगातार पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक राजस्थान के जयपुर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपकेके ऊपर एक अज्ञात युवक ने हमला कर दिया. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है. आपको बता दें कि एक अज्ञात युवक ने अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारा है.
एक के बाद एक थप्पड़
जानकारी के मुताबिक सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी से समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान जब अभिजीत दीपके सभा स्थल पहुंचे, तो प्रवेश के दौरान उनके ऊपर कई युवकों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान अज्ञात युवकों ने अभिजीत दीपकेको एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
समर्थकों ने की मारपीट
बताया जा रहा है कि जब युवक ने अभिजीत को थप्पड़ मारे, तो अभिजीत के समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी. हालांकि इस मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने स्थिति को संभाला और आरोपियों को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने 3 से 4 युवकों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया है.
अभिजीत ने की शांति बनाए रखने की अपील
जयपुर में हुई इस घटना के बाद पार्टी के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है. इस घटना के बाद अभिजीत ने लोगों से शांति बनाए रखने के लिए अपील की. प्रदर्शन के दौरान संस्थापक को थप्पड़ पड़ना अब बेहद चर्चा का विषय बन गई है. आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भी मांग की जा रही है.
यह भी पढे़ं- कल नागपुर में CJP का विरोध प्रदर्शन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज; अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो
