उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बताया कि उनका सबसे प्रिय विषय माफियाओं का सफाया करना है. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

माफियाओं का सफाया ही प्रिय विषय
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 सालों में पहली बार अपने सबसे प्रिय विषय का जिक्र सार्वजनिक रूप से किया है. कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया का सफाया करना उनकी सबसे ज्यादा प्रिय विषय है. योगी के इस बयान के बाद अब राज्य में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
पुलिस विभाग की जमीन का सुनाया किस्सा
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई माफियाओं के खिलाफ जारी रहेगी. आपको बता दें कि लखनऊ में डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सोमवार को सीएम योगी ने यह बात कही है. कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पुलिस विभाग से जुड़ी जमीन का एक किस्सा भी सुनाया. उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान कई बातें कही हैं.
सीएम को पास पहुंचे DGP
सीएम योगी ने बताया कि लखनऊ में पुलिस विभाग की जमीन पर एक माफिया का कब्जा था. जिस मामले को लेकर DGP उनके आवास पहुंचे थे और उन्हें इस मामले में पूरी जानकारी दी थी. DGP ने बताया कि पुलिस विभाग से संबंधित जमीन पर माफिया ने अवैध कब्जा किया है. जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर माफिया के खिलाफ तुरंत ही FIR दर्ज कराई गई.
मफिया से खाली करवाई जमीन
माफिया के खिलाफ FIR दर्ज होने के अगले ही दिन जमीन से अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई को शुरू कर दिया गया. इस तरह से प्रशासन ने जमीन को माफिया से खाली करवा लिया. बताया जा रहा है कि माफिया से खाली कराई गई जमीन पर फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का निर्माण किया गया. सीएम योगी ने इस घटना को कानून-व्यवस्था और माफिया के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का उदाहरण बताया.
यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह सुहावना हुआ मौसम! दिल्ली-NCR में बरसी राहत की फुहार; लोगों को मिली गर्मी से राहत
