राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई है. सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दिलाई है. मौसम विभाग ने पूरे दिन को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

सुबह-सुबह हुई बारिश
राजधानी दिल्ली में आज यानी मंगलवार सुबह के समय हल्की बारिश ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया है. शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिसने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है. आपको बता दें कि दिल्ली-NCR के लोगों के लिए मंगलवार की सुबह काफी ताजगी भरी रही है, क्योंकि कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है. लोग अब गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं.
गर्मी से मिली राहत
आपको बता दें कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में भी बारिश देखने को मिली है. इलाके में लोगों को बारिश के बाद लोगों को पिछले कुछ दिनों से बनी उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है. बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है. सुबह के समय लोगों को ऑफिस जाते वक्त बारिश का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों को इस बारिश से परेशानी भी हुई है.
ऑफिस वाले लोगों को परेशानी
दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश देखने को मिल रही है. आज मंगलवार को सुबह के समय हुई बारिश ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया है. सुबह के समय हुई बारिश के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा. कई लोगों को रास्ते में रुकना पड़ा, जिससे वे बारिश में भीग न जाएं. फिलहाल कई इलाकों में हुई इस बारिश के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है.
मौसम विभाग का अलर्ट
जानकारी के मुताबिक भारत मौसम विभाग (IMD) ने पूरे दिन के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिन के समय और भी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है. आपको बता दें कि दोपहर और शाम के समय आंधी-तूफान चलने के साथ कड़ाके की बिजली और तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग ने हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिसकी मदद से गर्मी से और भी राहत मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- ‘शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ’ मिशन पर राहुल गांधी! कोटा से शुरू होगा आंदोलन; बोले- मैं आपको साथ हूं…
