कांग्रेस के बड़े नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ नाम से महारैली का आयोजन करने वाले हैं. यह रैली 17 जून को राजस्थान के कोटा में आयोजित की जाएगी.

राहुल गांधी करेंगे महारैली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान के कोटा में मौजूद दशहरा मैदान में महारैली करने वाले हैं. आपको बता दें कि राहुल गांधी 17 जून को शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ नाम से एक महारैली करने जा रहे हैं. इस रैली को लेकर कांग्रेस ने बड़ी तैयारी की है. बताया जा रहा है कि कोटा से इस अभियान की शुरुआत इसलिए की गई है, जिससे सीधे तौर पर उन परिवारों और छात्रों की तकलीफ को समझा जा सके, जो इंजीनियर और डॉक्टर बनने के लिए संघर्ष करते हैं.
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
आपको बता दें कि इस देशव्यापी छात्र आंदोलन को लेकर छात्रों से राहुल गांधी ने अपील की है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडर एक्स पर अपने अकाउंट पर पोस्ट करके छात्रों से अपील की है कि इस महारैली से जुड़ने का काम करें. राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि देश के हर युवा से मेरी एक बात- आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सजा मिलती है.
कोटा से शुरुआत फिर देश के हर कोने तक- राहुल गांधी
इस दौरान राहुल गांधी ने लिखा कि हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती- सिर्फ सिस्टम की नकामयाबी नहीं बल्कि लाखों सपनों पर प्रहार है. एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि मैं जानता हूं आप थक चुके हैं. गुस्से में हैं. पर याद रखिए कि जब सरकार सुनने को तैयार न हो तो ऊंची आवाज करना पड़ती है. इसलिए मैं आपको बुला रहा हूं- 17 जून, कोटा. छात्रों की गूंज. उन्होंने लिखा कि आइए मिलकर एक ऐसी हुंकार भरें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो जाए. उन्होंने लिखा कि कोटा से शुरुआत फिर देश के हर कोने तक. यह आपके भविष्य की लड़ाई है और मैं आपके साथ हूं.
कहां-कहां होगी महारैली?
आपको बता दें कि राहुल गांधी इसके बाद 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में इसी तरह की रैली को संबोधित करने वाले हैं. जिसके बाद 11 जुलाई को राहुल गांधी बिहार के पटना में महारैली में शामिल होने वाले हैं. जिसके बाद 14 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन को संबोधित करने वाले हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके छात्रों से कोटा में जुड़ने के लिए अपील की है.
यह भी पढे़ं- जयपुर में CJP संस्थापक पर हमला! अभिजीत दीपके के सरेआम जड़े गए थप्पड़; पुलिस ने संभाली स्थिति
