केंद्र सरकार ने RE-NEET Exam होने के कारण देश में Telegram पर बैन लगा दिया है. सरकार ने प्लेटफॉर्म के ऊपर अस्थायी रोक लगाई है. यह फैसला 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के कारण लिया गया है.

सरकार ने Telegram पर लगाई रोक
देश में NEET परीक्षा के रद्द होने के बाद अब दोबारा से RE-NEET Exam होने जा रहा है. जिसके चलते केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने फैसला लेते हुए Telegram को बैन कर दिया है. सरकार ने Telegram के ऊपर अस्थायी रोक लगा दी है. यह फैसला दोबारा से होने वाली NEET परीक्षा को देखते हुए लिया गया है.
NTA की सिफारिशों के बाद फैसला
आपको बता दें कि 21 जून को देश में दोबारा से NEET परीक्षा होने वाली है. जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने Telegram पर अस्थायी रोक लगा दी है. जानकारी के मुताबिक सरकार ने यह फैसला NTA की सिफारिशों के आधार पर लिया है. सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत इस आदेश को जारी किया है.
22 जून को खत्म होगा प्रतिबंध
सरकार के इस आदेश के तहत देश में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक निर्धारित समय और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा. बताया जा रहा है कि यह प्रतिबंध 22 जून को खत्म हो जाएगा. टेलीग्राम को पहले किए गए मैसेज से एडिट करने की सुविधा को भी खत्म करने को कहा गया है. यह प्रतिबंध टेलीग्राम से 20 जून को समाप्त होगा.
क्यों किया Telegram ही बैन?
केंद्र सरकार ने इस कदम को स्पेशल स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जिसके माध्य से परीक्षाओं के संबंध में परीक्षा के बाद नकली पेपर लीक के सबूत तैयार किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं. आपको बता दें कि पेपर लीक के मामले में ज्यादातर टेलीग्राम का नाम ही सामने आता है. टेलीग्राम के अंदर कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनका इस्तेमाल करके ठग आसानी से बच निकलते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘माफियाओं का सफाया मुझे पसंद…’, CM योगी ने बताया अपना फेवरेट सब्जेक्ट; पुलिस विभाग की जमीन का सुनाया किस्सा
