नागपुर के सोनेगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, यहां पर एक 24 वर्षीय महिला के संग में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद अय्याज ताज मदारे और आमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, हजरत मौलाना फरार है.
जानकारी के मुताबित, आमीश शेख और अय्याज ताज मदारे कलमेश्वर के निवासी है. वहीं, हजरत मौलाना तामिया निवासी है. 24 वर्षीय पीड़िता प्रापर्टी डीलिंग का काम करती थी. वहीं, पति वायु सेना में कार्यरत है. पीड़िता के साथ हुए मामले के समय में पति की तैनाती दूसरे स्थान पर थी.
सहपाठी ने अंजाम दिया मामला
फरवरी 2025 में विवाहित महिला के सहपाठी रहे आरोपी अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने से उससे संपर्क किया. उसने महिला को वर्धा रोड़ के पास में स्थित एक होटल में बुलाया था. पीड़िता को बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि उसका सहपाठी उसके साथ इतना बड़ा मामला अंजाम देने वाला है. अय्याज ने महिला को जूस दिया, जिसे पीकर महिला बेहोश हो गई. बेहोश करने के बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया. साथ ही आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बनाया.
इसके बाद महिला को आरोपी नागपुर के कलमेश्वर में लेकर गया, जहां उसकी मुलाकात हजरत मौलाना और आमीन शेख से करवाई गई. जहां तीनों ने उसके साथ मजहबी क्रियाएं की और दुष्कर्म को अंजाम दिया. मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला के साथ मजहबी क्रियाएं की जा रही है. साथ ही महिला को कहा गया कि अब उसका धर्मांतरण हो चुका है.
महिला ने अपने पति से यह बातें काफी लंबे समय तक छिपाई. हालांकि, अंत में महिला ने हिम्मत हार कर अपने पति को सारा मामला बताया. पति अपनी पत्नी को लेकर सोनेगांव पुलिस स्टेशन लेकर गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर महिला को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों को पांच दिन के लिए हिरासत में भेजा गया है. साथ ही सभी के फोन की जांच पड़चात की जा रही है. मामला ब्लैकमेलिंग, रेप और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के तहत दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam 2026: NTA ने जारी किए हॉल टिकट, किए गए बड़े बदलाव, जानें एक क्लिक में
