हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, पाटलिपुत्र में कुछ समय पहले मद्य निषेध के छात्रों ने ट्रेन में असुविधा को लेकर हंगामा किया था, जिसके बाद स्पेशल ट्रेन देकर उनका प्रदर्शन खत्म करवाया गया. हालांकि, अभी के समय में एक छात्र का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि लोगों का कहना हैं कि पाटलिपुत्र स्टेशन का है. वीडियो में कहा जा रहा हैं कि स्टेशन पर भीड़ होने की वजह से छात्र की मौत हो गई है. सभी लोग इस वीडियो पर अपना रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी ने भी इस वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया.
मुझे झकझोर कर रख दिया- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ‘इस वीडियो ने मुझे पूरी तरीके से झकझोर कर रख दिया है. यह उसी भारत का बेबस युवा है, जहां की सरकार अपने अरबपति पसंदीदा लोगों पर अरबों पैसे लुटाती है, लेकिन अपना छात्रों को एक सुरक्षित यात्रा तक नहीं दे सकती है. चुनाव के समय में यहीं सरकार ट्रेन चलाने के लिए हर संभव कोशिश करती है. हालांकि, परीक्षा देने वाले छात्र, जो कि लाचार हैं और घुटन और बेबसी में है. उनके लिए कुछ नहीं. यह इस बात को पुख्ता सबूत हैं कि मोदी सरकार छात्र की पुकार को सुनने के लिए तैयार ही नहीं है. हम वादा करते हैं. हम आपकी सारी बातों को बहरे कानों तक भेजेंगे. हर छात्र को न्याय और हक मिलेगा. 17 जून को में गूंज अब युद्धघोष में बदलेगी.
रेलवे ने राहुल गांधी के वायरल दावे को ठहराया झूठा
राहुल गांधी के वायरल वीडियो में रिएक्शन देने के बाद में East Central Railway ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ तौर पर कहा हैं कि ऐसी किसी भी अफवाह को न फैलाएं. रेलवे के प्रतिक्रिया देने के बाद में राहुल गांधी पर काफी गहरे सवाल खड़े हो गए. राहुल गांधी से बहुत युवा प्रेरणा लेता है. कई लोग उन्हें फॉलों भी करते हैं. ऐसे में बिना किसी जांच के वीडियो पर रिएक्शन देना काफी गंभीर है.
दरअसल, East Central Railway ने लिखा कि ‘वायरल वीडियो पाटलिपुत्र स्टेशन की नहीं है. किसी भी व्यक्ति की मौत से जुड़ी हुई जानकारी उन्हें किसी भी स्त्रोत से नहीं मिली है. ऐसी किसी भी अफवाह को न फैलाएं. व्यक्ति की गतिविधि और हालत से साफ नजर आ रहा हैं कि वह व्यक्ति किसी मेडिकल समस्या से ग्रस्त है.
ये भी पढ़ें: गैंगरेप, धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेलिंग! वायुसेना कर्मी की पत्नी को बनाया शिकार, आरोपी फरार
