भवानीपुर सीट पर मिली हार और चुनावी नतीजों को चुनौती देने के लिए ममता बनर्जी कोलकाता हाईकोर्ट पहुंची हैं. इस दौरान उनके साथ TMC सांसद भी दिखाई दिए हैं. भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ममता को हराया था, जिसके बाद अब वे हाईकोर्ट पहुंची हैं.

हाईकोर्ट पहुंची ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तूफान आया हुआ है. एक तरफ बीजेपी ने दमदारी के साथ राज्य में अपनी सरकार बनाई है तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC में नेता लगातार बागी हो रहे हैं. पार्टी के बड़े नेता और ममता के करीबी कहे जाने वाले नेता भी अब बागी हो गए हैं. इसी बीच अब ममता बनर्जी कोलकाता हाईकोर्ट पहुंच गई हैं.
भवानीपुर की हार को दी चुनौती
ममता बनर्जी अब कोलकाता हाईकोर्ट पहुंची हैं. उन्होंने हाईकोर्ट में भवानीपुर में मिली हार को चुनौती दी है. जानकारी के मुताबिक आज यानी मंगलवार दोपहर को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता हाईकोर्ट पहुंची हैं, यहां जाकर उन्होंने भवानीपुर विधानसभा चुनाव के नतीजों को खुली चुनौती दी है. अब राज्य में इस मामले के बाद राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है.
TMC सांसद भी रहे मौजूद
आपको बता दें कि हाईकोर्ट पहुंचने के दौरान सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेना और कल्याण बनर्जी भी ममता बनर्जी के साथ में मौजूद थे. हाईकोर्ट में ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा चुनाव में मिली हार और चुनावी नतीजों को चुनौती दी है. ममता बनर्जी खुद ही नतीजों को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट पहुंची हैं. इस दौरान उनके साथ टीएमसी के सांसद भी नजर आए.
शुभेंदु अधिकारी से हारी थीं चुनाव
जिस भवानीपुर सीट को लेकर ममता बनर्जी हाईकोर्ट पहुंची हैं, उस सीट पर ममता बनर्जी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर दिखाई दी थी. हालांकि इस सीट से जीत हासिल करके शुभेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए थे. वहीं ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा था. ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी से 15,104 वोटों से हारी थीं.
यह भी पढे़ं- लालू यादव की बीमारी का हवाला! राबड़ी देवी ने की आवास न खाली कराने की गुजारिश; भवन निर्माण विभाग को लिखा पत्र
