उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खास कर उन लोगों के बीच जो मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं. बता दें मेडिकल फील्ड में करियर चाहने वाले छात्रों के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण डिपार्टमेंट ने भर्ती की नोटिफिकेशन जारी किया है. भर्ती का ऑनलाइन आवेदन 12 जून से शुरू कर दिया गया था.
कब हैं अंतिम डेट
बता दें कि इस भर्ती में नर्सिंग ऑफिसर की कुल 196 पदों को भरा जाएगा. आवेदन की प्रक्रिया 12 जून से ही शुरू हो चुकी है. वहीं, इसका अंतिम डेट 2 जुलाई 2026 हैं. 2 जुलाई तक छात्र शाम 5 बजे कर फार्म को भर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन है. ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
योग्यता और कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए फॉर्म भरने वाले की अधिकतम आयु 42 वर्ष और न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है.
पुरुष नर्सिंग ऑफिसर के लिए खाली पद- 39
महिला नर्सिंग ऑफिसर के लिए खाली पद- 157
मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी अनिवार्य है.
उत्तराखंड भारतीय नर्सिंग या दाई परिषद से रजिस्टर्ड अनिवार्य
हिंदी भाषा का ज्ञान
अलग- अलग डिग्री धारकों के लिए अलग-अलग पोस्ट
कैसे होगा चयन
बता दें कि अगर आपको इसमें जाना है, तो आपको पेपर में पास होना जरूरी है. वहीं, दो परीक्षा होगी, जिसमें पेपर वन 100 नंबर का होगा. वहीं, दूसरा पेपर 100 नंबर का होगा. दूसरे पेपर में सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को पूछा जाएगा.
वहीं, पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी. सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को नंबर मिलेंगे. तो गलत उत्तर देने पर 0.25 नंबर काटे भी जाएंगे. पास करने के बाद में छात्रों को मेडिकल जांच और दस्तावेजों की जांच होगी. इन सभी प्रक्रियाओं के बाद में छात्र को चुना जाएगा.
ये भी पढ़ें: पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, यात्रा आसान करने के लिए दौड़ी स्पेशल ट्रेनें
