हाल ही में स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने एक नया नियम निकाला है. इस नियम के तहत आम जनता को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे. यानी की विभाग अब पूरी तरीके से पेपर लेस हो जाएगा. सभी काम अब डिजिटल होंगे. चाहें वह कैसा भी काम हो.
क्या फायदा होगा इस ई-रजिस्ट्री से?
दरअसल, इस नियम के एक ही नहीं बल्कि कई फायदें है. इन फायदों में सबसे पहला यह हैं कि दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. कई बार ऐसे काम होते हैं, जिसमें बुजुर्गों को रजिस्ट्रेशन विभाग में जाना पड़ता है. ऐसे में उनको परेशानी झेलनी पड़ती है. खासकर अधिक गर्म और अधिक सर्दी वाले सीजन में. दूसरा फायदा यह है कि आपको हर पेमेंट का भुगतान ऑनलाइन ही करने को मिलेगा. स्टाम्प से लेकर हर चीज आप ऑनलाइन भुगतान के जरिए कर सकते हैं. हर चीज के लिए आपको दौडना नहीं पड़ेगा. आप अपने एग्रीमेंट तक डिजिटल फार्म में तैयार कर सकते हैं.
हालांकि, आपको विभागीय साइन के लिए सरकारी ऑफिस ही जाना पड़ेगा, जिसके बाद आपको आपके सारे दस्तावेज ऑनलाइन मिल जाएंगे.
ई-रजिस्ट्री नियम में आई दिक्कत
दरअसल, इस नियम में बाधा यह है कि वकील से लेकर स्टाम्प कर्मचारी तक इसके खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना हैं कि इस नियम से लाखों लोग बेरोजगार होंगे. इसी कारण से वह 6 दिन से लगातार हड़ताल पर बैठे हुए है. नोएडा से लेकर यूपी के अधिकतर जिलों के विभाग में ताला लगा हुआ है. प्रदर्शनकारियों का कहना हैं कि अगर इस नियम को वापस नहीं लिया तो डीएम का घेराव कर पुतला जलाने में मजूबर होंगे.
इसी स्थिति से निपटने के लिए लखनऊ से अपर महानिरीक्षक निबंधन निरंजन कुमार ने सभी महानिरीक्षक निबंधन को लेटर लिखा है. साथ ही वकीलों और कर्मचारियों के बीच के तनाव और भ्रम को दूर करने के लिए कहा हैं,
ऐसी स्थिति में उठा पाएंगे फायदा
यह नियम अब भी लागू है. हालांकि, कुछ ही क्षेत्र में यह नियम लागू है. अगर आप पहली बार एक से दूसरे व्यक्ति के नाम पर संपति ट्रांसफर कर रहे हैं, तो आप इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. वह भी केवल ग्रेटर नोएडा, नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, या आवास विकास परिषद पर ही.
ये भी पढ़ें: नोएडा में ई-रजिस्ट्री को लेकर बड़ा विरोध! आम जनता की सुविधा के खिलाफ क्यों खड़े वकील? जानें क्या है वजह…
