रौशन आनंद के वकील ने खान सर पर जान से मारने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. बता दें कि कोचिंग विवाद आए दिन कम होने की बजाए बढ़ते जा रहा है. फायरिंग और मारपीट से शुरू हुआ यह विवाद इतना आगे बढ़ गया कि इसमें रौशन आनंद के भाई की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई. हालांकि, अभी तक मौत के पीछे का कारण पता नहीं लग पाया है. होटल में संदिग्ध रूप से शव मिलने के बाद संभावना जताई जा रही है कि प्रिंस की हत्या की गई है.
जेल में मारने की कोशिश
इसी बीच रौशन आनंद के वकील निरंजन कुमार ने मीडिया के सामने बताया कि रौशन आनंद को जेल में मारने की कोशिश की गई थी. दरअसल, उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाई की हत्या होने के बाद और गांव में शव रखे होने के बाद भी रौशन आनंद गांव की बजाए, सीधे हाईकोर्ट गए. उन्होंने वहां बताया कि 13 तारीख को रात के समय में खान के दोनों अंगरक्षकों ने उसे मारने की कोशिश की थी. बता दें कि खान सर के दोनों अंगरक्षक भी फायरिंग मामले में बेऊर जेल में बंद है. उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है.
पुलिस को मैनेज किया
साथ ही उन्होंने बताया कि प्रिंस का नेपाल जाने के पीछे का कारण यह था कि फैजल खान रसूखे वाले लोगों में से है. उन्होंने पुलिस को मैनेज किया हुआ था. इसी कारण से वह नेपाल चले गए. प्रिंस यादव को गिरफ्तारी से बचाने के लिए वह अग्रिम जमानत भी फाइल करने वाले थे. निरंजन कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान में कहा कि ‘हत्या का कारण जो भी, लेकिन सारी प्लानिंग के साथ में उनकी नेपाल में हत्या की गई है. पूरा षड्यंत्र कदमकुआं के कोचिंग में रचा गया था. यह पूरी तरीके से हत्या है. खान सर एक क्रिमिनल माइंडेड है ये पूरी तरीके से पता चलता है. खान सर के खिलाफ में एफआईआर दर्ज कराएंगे.षड्यंत्र के तहत जो हत्या रची गई.’
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने टेलीग्राम बैन पर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- ‘चोर को पकड़ने के बजाए, पीड़ित के घर ताला’
