पश्चिम बंगाल में TMC के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उन्हें उत्तरी बंगाल के कूचबिहार जिले से गिरफ्तार किया है. उनके ऊपर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार समेत कई मामले दर्ज हैं.

TMC के नेता की गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल में TMC लगातार मुश्किल दौर से गुजर रही है. पार्टी के नेता भी कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं. अब बंगाल के पूर्व मंत्री और TMC नेता उदयन गुहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उदयन गुहा को बुधवार को उत्तरी बंगाल के कूचबिहार जिले से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के ऊपर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लगे हैं.
कई धाराओं में मामला दर्ज
आपको बता दें कि उदयन गुहा को दिनहाटा पुलिस स्टेशन में लिखे गए केस के मामले में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि यह मामला 11 जून को दर्ज किया गया था. उदयन गुहा के खिलाफ IPC की 406/409/420 धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. आपको बता दें कि यह मामला साल 2016 से चल रही धोखाधड़ी की घटनाओं से जुड़ा हुआ है.
साल 2016 से जुड़ा है मामला
जानकारी के मुताबिक जिस मामले में उदयन गुहा को गिरफ्तार किया गया है, वह साल 2016 से चल रही धोखाधड़ी की घटनाओं से जुड़ा हुआ है. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में कट मनी के आरोप शामिल हैं. आपको बता दें कि उदयन गुहा बंगाल की राजनीति में एक बड़ा नाम है. कूचबिहार जिले के दिनहाटा में उनकी राजनीतिक पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है.
साल 2015 में थामा TMC का दामन
उदयन गुहा को ममता बनर्जी की टीएमसी के सीनियर नेताओं में गिना जाता है. हालांकि उदयन गुहा पहले ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से जुड़े हुए थे, लेकिन अक्टूबर साल 2015 में उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया था. आपको बता दें कि उदयन गुहा दिनहाटा विधानसभा सीट से कई बार के विधायक रहे हैं. अब उन्हें कूचबिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें- ‘बीजेपी के लिए धर्म का मतलब धन…’, राम मंदिर दान चोरी में अखिलेश का हमला; बोले- CC मतलब चंदा चोरी
