अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में अखिलेश यादव ने एक बार फिर से राज्य सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए धर्म का मतलब धन है. उन्होंने कहा कि CC का मतलब चंदा चोरी है.

राम मंदिर विवाद पर अखिलेश यादव
अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी मामले में विपक्षी दल लगातार बीजेपी को घेर रहे हैं. अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर बीजेपी सरकार को घेरा है. उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि बीजेपी के लिए धर्म का मतलब धन है. चुनाव में बेइमानी हुई थी. वहां सीसीवीटी नहीं मिले थे.
CC का मतलब चंदा चोरी
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मंदिर में भी नोटों की गिनती के दौरान सीसीटीवी नहीं थे. उन्होंने कहा कि CC का राज खुल गया है इसका साफ मतलब चंदा चोरी है. अखिलेश यादव ने कहा कि हमने समय-समय पर सरकार को चेताया कि कैसे जमीन घोटाला हुआ. अखिलेश ने कहा है कि जैसा खुलासा हो रहा है वो सभी के सामने है. उन्होंने कहा कि मथुरा जन्मभूमि मामले में चंदे की गड़बड़ी पर जनता पूछती है तो हिसाब क्यों नहीं देते हैं.
PDA का मतलब प्रेम दया अपनापन
उन्होंने कहा कि सरकार के कई साथियों की जमीन कब्जा की. 8 एकड़ जमीन ली लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया. अखिलेश ने कहा कि हम साधु संतों का सम्मान करते हैं. हमारा रास्ता धर्म और सत्य का रास्ता है. हमारे PDA का मतलब प्रेम दया अपनापन भी है. उन्होंने कहा कि हमारा मंदिर बनकर तैयार हो रहा है. आपको बता दें कि अखिलेश यादव लगातार राम मंदिर चोरी मामले पर बयान दे रहे हैं.
SIT कर रही मामले में जांच
आपको बता दें कि राम मंदिर दान चोरी के मामले में SIT की टीम लगातार जांच कर रही है. आज तीसरे दिन टीम की जांच जारी है. टीम ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत और व्यवस्थापक गोपाल राव के साथ कई कर्मचारियों से पूछताछ की है. जानकारी के मुताबिक अभी तक इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. इस मामले को लेकर फिर एक बार अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा है.
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में लागू होने जा रहा UCC! मुख्यमंत्री ने दिए बड़े संकेत; बोले- इसी सत्र में पारित…
