ओमान में MT सेटेबेलो जहाज पर हुए अमेरिकी हमले में मारे गए 2 भारतीय नाविकों के शवों को अब भारत वापस लाया गया है. यह हमला 10 जून को ओमान के सोहार तट के पास हुआ था.

वापस लौटे भारतीय नाविकों के शव
बीते दिनों ओमान की खाड़ी में भारतीय मर्चेंट जहाज MT सेटेबेलो पर अमेरिकी हमला हुआ था. इस दौरान हमले में मारे गए 2 भारतीय नाविकों के शवों को अब भारत वापस लाया गया है. आपको बता दें कि अलग-अलग अमेरिकी हमलों में 3 भारतीयों की मौत हो चुकी है. जिसके बाद संघर्ष वाले इलाकों में आम नागरिक जहाजों की सुरक्षा के ऊपर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं.
ओमान इंडियन एंबेसी ने दी जानकारी
बुधवार को ओमान में मौजूद इंडियन एंबेसी ने जानकारी दी है. भारतीय दूतावास ने कहा कि “MT सेटेबेलो पर हुए हमले में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा और शिवानंद चौरसिया के शवों को भारत वापस लाया गया है. इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं परिवारों के साथ हैं.” नाविकों के शवों के पास आने के बाद उनके परिवार में हफ्तों से चल रही अनिश्चितता और दुख कम हुआ है.
हिमाचल के आदित्य भी शामिल
आपको बता दें कि इन हमलों में मरने वाले नाविकों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के 23 साल के डेक कैडेट आदित्य शर्मा का परिवार शामिल है. परिवार ने बताया कि आदित्य के जल्दी ही घर पर लौटने की उम्मीद थी और उसने जहाज पर अपना आसाइमेंट सिर्फ एक महीने के लिए बढ़ाया था. अब फिलहाल अमेरिकी हमलों में जान गवाने वाले नाविकों के शव भारत आ गए हैं.
10 जून को हुई घटना
यह पूरी घटना 10 जून हो हुई थी. इस दिन ओमान के सोहार के तट से लगभग 30 नॉटिकल मील की दूरी पर मौजूद तेल टैंकर ‘MT सेटेबेलो’ पर अमेरिकी नौसेना ने हमला किया था. इस दौरान टैंकर पर 24 भारतीय क्रू सवार थे. इस दौरान हमले में 21 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था और 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. अब 2 नाविकों के शवों को वापस भारत लाया गया है.
यह भी पढ़ें- बंगाल के पूर्व मंत्री उदयन गुहा की गिरफ्तारी! भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी आरोप में एक्शन; 2016 से जुड़ा है मामला
