उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 2 दोस्तों ने मजाक में अपने दोस्त के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी. इस दौरान व्यक्ति की आंतें फट गईं. जिसके बाद व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ICU में उसका इलाज जारी है.

प्राइवेट पार्ट मेम भरी हवा
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में मौजूद एक प्राइवेट कंपनी के सफाई कर्मचारियों के बीच पार्टी के दौरान किया गया मजाक दर्दनाक घटना में बदल गया. बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारियों ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी. कर्मचारियों ने प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर पाइप लगाकर हवा भर दी.
शराब पार्टी कर रहे थे दोस्त
बताया जा रहा है कि तेज प्रेशर के कारण सफाई कर्मचारी की हालत खराब हो गई, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के सेक्टर 29 में मौजूद सूर्य ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में काशीपुर के रहने वाले 3 व्यक्ति सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते हैं. उन्होंने शराब पार्टी की और इस दौरान एक कर्मचारी सफाई कर रहा था.
कंप्रेसर पाइप से भरी हवा
जानकारी के मुताबिक व्यक्ति झुक कर सफाई कर रहा था. इस दौरान बाकी 2 युवकों ने मजाक करते हुए व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर पाइप से हवा भर दी. तेज दबाव के कारण व्यक्ति के पेट में हवा भर गई और उसकी हालत खराब होने लगी. जिसके बाद दर्द बढ़ने पर युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. व्यक्ति को पहले कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आंते फटने की बात कही.
ICU में इलाज जारी
व्यक्ति की गंभीर हालत देख उसे ग्रेटर नोएडा यथार्थ अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां ICU में उसका इलाज जारी है. घायल व्यक्ति की पहचान उत्तराखंड के काशीपुर के रहने वाले समीर के रूप में की गई है. इस मामले में पुलिस ने घायल व्यक्ति के 2 साथियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साथियों की पहचान जीशान और दिलशाद के रूप में की गई है.
यह भी पढ़ें- वापस लौटे 2 भारतीय नाविकों के शव, अमेरिकी हमले में गंवाई जान
