साल 2017 में इंटरनेट पर एक गाना अपलोड होता है — “तेरी आंख्या का यो काजल… और फिर जो हुआ, वो इतिहास बन गया। हर गली, हर मोहल्ले, हर शादी, हर डीजे और हर मोबाइल में बस एक ही नाम गूंजने लगा — सपना चौधरी। लाखों लोग उनके डांस के दीवाने हो गए।

एक साधारण हरियाणवी लड़की रातों-रात देश की सबसे बड़ी स्टेज स्टार बन गई। लेकिन ये कहानी सिर्फ शोहरत की नहीं है… ये कहानी है संघर्ष की… प्यार की… धोखे की… और उन सवालों की, जिनका जवाब आज भी लाखों फैंस जानना चाहते हैं। क्योंकि जिस लड़की ने अपने डांस से करोड़ों दिल जीते… उसकी अपनी मोहब्बत हार गई… जिस प्यार के लिए सपना ने दुनिया की परवाह नहीं की, वही रिश्ता अब टूटने की कगार पर पहुंच गया है, क्या वीर साहू और सपना चौधरी की जिंदगी में सब कुछ ठीक है? या फिर पर्दे के पीछे कुछ ऐसा चल रहा है जिसकी भनक अब बाहर आने लगी है? द ट्रुथ 24 की इस ख़ास रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे… एक छोटी सी लड़की के सुपरस्टार बनने की कहानी… वीर साहू से उसके प्यार की कहानी और उन चर्चाओं की कहानी, जिन्होंने उनके रिश्ते को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
जब जिम्मेदारियों ने बचपन छीन लिया
सपना चौधरी का जन्म हरियाणा के एक साधारण परिवार में हुआ था।
सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन तभी एक ऐसा हादसा हुआ जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। सपना के पिता का निधन हो गया। घर की आर्थिक हालत बिगड़ गई। उम्र छोटी थी, लेकिन जिम्मेदारियां बहुत बड़ी थीं, जहां दूसरे बच्चे स्कूल और खेल में व्यस्त थे, वहीं सपना परिवार चलाने की चिंता कर रही थीं। मजबूरी ने उन्हें स्टेज तक पहुंचा दिया और यहीं से शुरू हुआ उनका सफर।
स्टेज पर नाचने वाली लड़की बनी हरियाणा की पहचान
शुरुआत में सपना छोटे-छोटे कार्यक्रमों में डांस करती थीं। लोग उन्हें देखते थे। पसंद करते थे। लेकिन तब तक वो सिर्फ हरियाणा के कुछ इलाकों तक सीमित थीं। फिर आया साल 2017… और “तेरी आंख्या का यो काजल” ने सब कुछ बदल दिया। यह गाना सिर्फ वायरल नहीं हुआ, बल्कि सपना चौधरी को एक ब्रांड बना गया। हरियाणा की एक साधारण लड़की राष्ट्रीय पहचान बन चुकी थी। उनके स्टेज शो की फीस बढ़ गई। फैन फॉलोइंग लाखों में पहुंच गई। सोशल मीडिया पर उनका दबदबा हो गया और फिर सपना पहुंच गईं बिग बॉस के घर।
जहां उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।
फिर जिंदगी में हुई वीर साहू की एंट्री
जब करियर ऊंचाइयों पर था… तभी उनकी जिंदगी में एक ऐसा इंसान आया जिसने सब कुछ बदल दिया। नाम था… वीर साहू, हरियाणा के मशहूर सिंगर, गीतकार और कलाकार, दोनों की मुलाकात एक कार्यक्रम में हुई। कहा जाता है कि पहली मुलाकात में सपना को वीर साहू बिल्कुल पसंद नहीं आए थे, उन्हें लगा था कि ये बहुत ज्यादा गंभीर और घमंडी इंसान हैं। लेकिन धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई। दोस्ती हुई। और फिर यही दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों कई सालों तक एक-दूसरे को समझते रहे। एक-दूसरे के संघर्षों को जाना। और फिर फैसला किया जिंदगी साथ बिताने का।
गुपचुप शादी और सबसे बड़ा खुलासा
जनवरी 2020… सपना और वीर साहू ने शादी कर ली, लेकिन इस शादी की खबर किसी को नहीं लगी। न मीडिया को… न फैंस को… न मनोरंजन जगत को… सब कुछ बेहद गोपनीय तरीके से हुआ। कई महीनों तक किसी को पता ही नहीं चला कि सपना शादीशुदा हैं। फिर अचानक खबर आई कि सपना मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं। अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। तब वीर साहू सामने आए। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि सपना उनकी पत्नी हैं। और दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं। यहीं से उनकी प्रेम कहानी पूरी दुनिया के सामने आई।
खुशहाल रिश्ते में आने लगी दरार
कुछ समय बाद सपना ने बेटे को जन्म दिया। फिर परिवार बढ़ा।
दूसरे बेटे का भी जन्म हुआ। बाहर से देखने पर सब कुछ परफेक्ट लग रहा था। एक सफल करियर… खुशहाल परिवार… और करोड़ों चाहने वाले…लेकिन कई बार जिंदगी वो दिखाती नहीं जो अंदर चल रहा होता है, धीरे-धीरे कुछ ऐसे बयान सामने आने लगे जिन्होंने लोगों को चौंका दिया, सपना ने एक इंटरव्यू में कहा कि, शादी के इतने साल बाद भी उन्होंने सच्चे प्यार जैसा एहसास नहीं किया। उन्होंने ये भी कहा कि वो सिर्फ रिश्ता निभा रही हैं। पति के नाम का टैटू हटाने की बात भी सामने आई, इन बयानों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। क्या सब कुछ ठीक नहीं है? क्या इस रिश्ते में दरार आ चुकी है?
मामला पहुंच गया कोर्ट
जो बातें पहले सिर्फ अफवाह लग रही थीं… अब वो अदालत तक पहुंच चुकी हैं। सपना चौधरी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अपने पति वीर साहू पर गंभीर आरोप लगाए। मामले की सुनवाई हुई।
कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए कुछ प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए।
अब यह मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है। और दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का अधिकार है।
स्टेज की रानी की अधूरी कहानी
कभी एक गाने ने सपना चौधरी को रातों-रात स्टार बना दिया था।
लाखों लोगों की धड़कन बना दिया था। लेकिन स्टारडम… पैसा… शोहरत… ये सब भी जिंदगी की हर समस्या का हल नहीं होते।
आज सपना चौधरी सिर्फ एक डांसर या सेलिब्रिटी नहीं हैं। वो संघर्ष, सफलता, प्यार और रिश्तों की जटिलताओं की एक ऐसी कहानी बन चुकी हैं, जिससे लाखों लोग खुद को जोड़कर देखते हैं। एक लड़की…
जिसने गरीबी देखी। संघर्ष देखा। सफलता देखी। मोहब्बत देखी।
और अब जिंदगी के एक नए इम्तिहान का सामना कर रही है।
अब आगे क्या होगा? क्या ये रिश्ता फिर संभल पाएगा? या दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो जाएंगी? इसका जवाब आने वाला वक्त और अदालत की अगली सुनवाई देगी। लेकिन इतना तय है… सपना चौधरी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।
यह भी पढे़ं- बंगाल के पूर्व मंत्री उदयन गुहा की गिरफ्तारी! भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी आरोप में एक्शन; 2016 से जुड़ा है मामला
