19 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी. कई बड़े नेता और विपक्षी नेता ने उनको उनके जन्मदिन की बधाई दी है. राहुल गांधी आज शुक्रवार के दिन 56 वर्ष हो गए है. वह राजनीति के अहम चेहरों में से एक है.
प्रधानमंत्री मोदी ने दी राहुल गांधी को बधाई
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी को शुभकामना दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘लोकसभा विपक्ष, कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को मेरी तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’
कांग्रेस ने भी पोस्ट कर दिया संदेश
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर राहुल गांधी को बधाई दी है. पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि ‘श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई. एक ऐसी दुनिया में जहां लोग चुप्पी साधना पसंद करते हैं. आपने हमेशा लोगों की बातों के लिए आवाज उठाई है. असमानता, अन्याय, और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया गया है. वह आपको विश्वास दिलाते हैं कि राजनीति केवल सत्ता पाने की दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव का एक जरिया है. ईमानदारी की उम्मीद की तलाश करने वाली Gen Z पीढ़ी की आप आवाज बन गए हैं. आप एक ऐसे नेता है, जो उनकी बातों को सुनने के साथ में उन्हें समझते भी है. उन्हें मजबूत बनाते हैं. उनकी आवाज को दबने नहीं देते हैं, बल्कि आवाज भी उठाते हैं.
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि ृसंविधान के आदर्शों और आम लोगों की आवाज को उठाने वाले राहुल गांधी लाखों लोगों को प्रेरणा देने का काम करते हैं. इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी को शुभकामना देते हुए लंबी उम्र की कामना की है.
ये भी पढ़ें: रेप केस का आरोपी देगा NEET परीक्षा! कोर्ट ने दी 4 दिन की जमानत; पीड़िता ने नहीं किया विरोध
