उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद मामले में बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है.

मुख्यमंत्री धामी ने लिया एक्शन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम रहे हैं. अब उन्होंने इसी नीति पर चलते हुए हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद मामले में कड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री धामी ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. जिससे उत्तराखंड में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के ऊपर गाज गिर गई है.
दोनों अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
आपको बता दें कि इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है. इसी के साथ तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को भी पदीय दायित्वों में लापरवाही करने का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने का फैसला किया गया है. बता दें कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ नियमों के मुताबिक एक्शन लेने के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को संस्तुति भेजी गई है.
SDM की 3 वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धानी ने उस समय सेवा में रहे SDM अजयवीर सिंह की 3 वेतनवृद्धियां रोकने के लिए निर्देश दिए हैं. आपको बता दें कि हरिद्वार नगर निगम जमीन खरीद मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने सख्त रुख अपनाया था. मामले की शुरुआती जांच के आधार पर तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी सहित कई अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था. इसके बाद विशेष जांच और ऑडिट के माध्यम से इस पूरा मामले की गहन पड़ताल कराई गई.
भ्रष्टाचार मामले में समझौता नहीं- सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी तरह से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी सरकार की इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है. सीएम धामी लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘सबूत हैं तो गिरफ्तारी क्यों नहीं?’ AAP सांसद संजय सिंह के गंभीर आरोप; चंपत राय और कई लोगों की गिरफ्तारी की मांग
