शामली: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले में दो गिरफ्तारी भी हो चुकी है. शादी के दौरान दावत में गोवंश खिलाने के मामले में पुलिस कार्यवाही के बाद हिंदू धर्म गुरू स्वामी यशवीर महाराज ने चेतावनी दी है. यशवीर महाराज ने मैरिज होम पर बुलडोजर की कार्यवाही की मांग करते हुए 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए एक बयान जारी किया है.
जानिए क्या है पूरा मामला
आप को बता दें कि शामली कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा केराना में मुगल गार्डन में 18 जून को मुस्लिम समाज के कुरेशी फुरगान के बेटे फ़रमान का वलीमें की दावत थी. उसे दावत में गाय माता को काटकर के लाया गया और गौ माता के मांस से वहां के जेहादी हलवाइयों ने व्यंजन तैयार किया था. वहीं, दावत में आने वाले मुस्लिमों को खिलाने के लिए तैयार किया गया था लेकिन समय रहते कैराना पुलिस को सूचना मिली. पुलिस ने भी व्यंजन नष्ट करवाए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
मैरिज होम पर चले सरकार का बुलडोजर
इस पूरे मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई के बाद विख्यात संत स्वामी यशवीर महाराज ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. कैराना पहुंचे स्वामी यशवीर महाराज ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से दोटूक मांग करते हुए कहा कि जिस मैरिज होम में सनातन धर्म की आस्था के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ किया गया है, उसके संचालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. उन जेहादियों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जिस हलवाई ने गौमांस के व्यंजन तैयार किये जो बराबर के दोषी है. हलवाई भी गिरफ्तार होने चाहिए. उन्होंने मांग की कि योगी सरकार की जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत आरोपी मैरिज होम संचालक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जाए और उस विवादित मैरिज होम पर तत्काल बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया जाए.
मुगल गार्डन मैरिज होम पर धरने की चेतावनी
स्वामी यशवीर महाराज ने शामली जिला प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में 7 दिनों का समय दिया है. उन्होंने कहा कि यदि अगले एक सप्ताह के भीतर कैराना के ‘मुगल गार्डन मैरिज होम’ के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो 7 दिन पूरे होते ही वे अपने सैकड़ों समर्थकों और साधु-संतों के साथ सीधे कैराना के मुगल गार्डन मैरिज होम परिसर पहुंचेंगे और वहीं पर अनिश्चितकालीन विशाल धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे.संतों के कड़े अल्टीमेटम के बाद कैराना कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सांप्रदायिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मैरिज होम के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है.
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: अब पटना नहीं, बाहर चलेगा कोचिंग कारोबार! सरकार के मानकों को पूरा करना जरूरी
