उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चारधाम यात्रा और हेमकुंट साहिब में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. यह बैठक सचिवालय में आयोजित की गई थी. उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में आने वाले सभी पर्यटकों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए.
साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल एक पर्यटन स्थल ही नहीं है. यह आस्था, संस्कृति और प्राकृतिक विरासत से भरपूर केंद्र है. यहां देश और दुनिया से बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में आने वाले हर एक श्रद्धालु एवं पर्यटक का हार्दिक स्वागत है. राज्य में आने वाले लोगों से उन्होंने अपील की हैं कि वह किसी भी तरीके की अफवाह का विश्वास न करें, बल्कि देवभूमि के धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का आनंद लें. राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित जगह उपलब्ध कराना है. उनकी यात्रा को सुखद एवं यादगार बनाना है. श्रदालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को सर्वोच्च रखने के बाद ही उत्तराखंड की पहचान, आस्था और सुरक्षा से परिपूर्ण हो पाएगी.
कर्णप्रयाग और नगरासू की घटना पर भी की बात
बैठक के समय में कर्णप्रयाग और नगरासू की घटना पर भी बात की गई है. पुलिस और प्रशासन मामले पर कार्रवाई कर रही है. जांच के समय में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा. उस पर सख्त कार्रवाई की जाएंगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि तथ्यों के आधार पर आरोपियों की आगे की कार्रवाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करें.
साथ ही उन्होंने कहा कि हर साल हर धर्म और समुदाय के लोग यहां पर घूमने आते हैं. अगर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भ्रामक चीजें फैलाते दिखाई दिया. तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. समाज को बांटने वाले लोगों के खिलाफ में सख्त एक्शन लिया जाएगा. राज्य की नीति पूरी तरीके से स्पष्ट है. किसी भी व्यक्ति की गरिमा , आस्था और उसकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जाएगा.
कौन-कौन मौजूद बैठक में?
इस बैठक में कई अहम लोग मौजूद थे. कई वरिष्ठ अधिकारियों की इस बैठक में मौजूदगी देखने को मिली है.
नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा(हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष)
हेमंत द्विवेदी(बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष)
आनंद बर्द्धन(मुख्य सचिव)
आर.के. सुधांशु(अपर मुख्य सचिव)
गृह शैलेश बगौली( सचिव)
दीपम सेठ(पुलिस महानिदेशक)
भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि श्रद्धालुओं में इस साल काफी अलग उत्साह देखने को मिला है. 40 से भी अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंचे थे. यह यात्रा के सफल संचालन होने का प्रमाण है. चारधाम के अलावा हेमकुंट साहिब यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या इस साल पहले की मुताबिक ज्यादा थी. इस साल पिछले साल की तुलना में 25 हजार अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी VS बागी गुट: बागी नेताओं के अध्यक्ष पद से हटाने पर ममता बनर्जी ने खेला बड़ा खेल; बनाई नई वर्किंग कमेटी
