वेनेजुएला में आए दो भूकंप के झटकों ने पूरे देश में तबाही मचा कर रख दी है. हजारों की संख्या में लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. राजधानी काराकस में हजारों की संख्या में लोग मलबे में दब गए है. इसी बीच प्रधानमंत्री ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर त्रासदी पर दुख जताया है.
प्रधानमंत्री मोदी जताया दुख
भारत प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘भारत की ओर से, वेनेजुएला में आए ज़बरदस्त भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है. भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है.’
आपातकाल की घोषणा
बता दें कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा की है. अधिकारियों द्वारा मृतकों की पुष्टि की गई और बचाव अभियान में तेजी लाई गई. इस आपदा के चलते भारी नुकसान हुआ है. वेनेजुएला दो प्लेट के मिलने वाले क्षेत्र में आता है. इसी कारण से वहां पर भूकंप के झटके आते हैं. हालांकि, 100 सालों बाद वेनेजुएला में इतना खतरनाक भूकंप आया है.
ये भी पढ़ें: वेनेजुएला में 100 साल बाद आया सबसे शक्तिशाली भूकंप, 1 लाख मौतों की संभावना, सुनामी का अलर्ट जारी
