मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में हिंदू पक्ष के प्रमुख याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा फलाहारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हालिया बयान पर बेहद कड़ा ऐतराज जताया है. स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा भगवान श्रीराम पर की गई टिप्पणी से नाराज दिनेश शर्मा ने एक वीडियो (बाइट) जारी कर उन पर तीखा हमला बोला है.दिनेश शर्मा फलाहारी ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हालिया बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार सनातनी हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं.दिनेश शर्मा फलाहारी ने आरोप लगाया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य सोची-समझी रणनीति के तहत लगातार सनातनी हिंदुओं की धार्मिक आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं.
कतई बर्दाश्त नहीं होगी श्रीराम के खिलाफ की जाने वाली टिप्पणियां
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के विरोध में एक वीडियो बाइट जारी की है, जिसमें उन्होंने सपा नेता की बयानबाजी की कड़े शब्दों में निंदा की है. दिनेश शर्मा फलाहारी ने अपनी वीडियो बाइट में साफ कहा कि सनातन संस्कृति और भगवान श्रीराम के खिलाफ की जाने वाली टिप्पणियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राजनीतिक लाभ के लिए करोड़ों हिंदुओं के आराध्य पर सवाल उठाना बेहद निंदनीय है और इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए.
हिंदूस्तान से बाहर कर देना चाहिए
उन्होंने कहा कि ये पहले भी देवी देवताओं का अपमान कर चुका है.ऐसे गलत व्यक्ति का हिंदुस्तान से बाहर कर देना चाहिए. ये व्यक्ति इस्लाम के खिलाफ कभी नहीं बोलता है. जब तक इस पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी तब तक हिंदू संगठन चैन से नहीं बैठेंगे.
श्रीराम पर टिप्पणी से नाराजगी
अभी हाल ही में भगवान श्रीराम को लेकर आई टिप्पणी के बाद से ही हिंदू संगठनों और हिंदू पक्ष के विचारकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, जिसकी गूंज अब मथुरा में भी सुनाई दी है.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा था?
स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में कथित चोरी की घटना को लेकर विवादित बयान देते हुए दावा किया कि राम मंदिर से करोड़ों रुपये की संपत्ति, सोना-चांदी चोरी हो गया, लेकिन भगवान राम चोरों को सजा नहीं दे सके. मौर्य ने सवाल उठाते हुए कहा कि जो अपने मंदिर की रक्षा नहीं कर सकता, वह दूसरों की रक्षा कैसे करेगा. बस फिर क्या था उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में बहस तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें: 2027 चुनाव मिशन के लिए पंकज चौधरी की नई टीम तैयार, 46 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
