जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सेना के जवानों की गुंडागर्दी देखने को मिली है. दरअसल, यहां पर कुछ जवानों पर एक मामूली विवाद की वजह से पुलिस थाने में घुसकर मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है, जिसके बाद कमांडिंग ऑफिसर सहित 40 जवानों पर FIR दर्ज की गई.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए सेना के एक अधिकारी को रोका था. जांच करने के बाद में उनकी प्राइवेट गाड़ी को जब्त कर लिया गया, जिसके बाद वह इस बात से गुस्सा हो गए थे. इसी बैर को लेकर उन्होंने एक प्लान तैयार किया और 24 जून तो 30 से 40 जवान और 17 राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारी अथोली पुलिस थाने में घुस गए. वह वहां पर खिड़की, पीछे का गेट और दीवार को फांद करके घुसे. सभी के हाथ में लोहे की रॉड और लाठी-डंडे थे. अंदर आने के बाद में सभी पुलिस वालों के साथ मारपीट की गई और जानलेवा हमले किए गए, जिसकी वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अथोली पुलिस थाने की पुलिस ने यह आरोप लगाए है.
पुलिस का कहना है कि सेना के जवानों ने परिवहन विभाग और सुरक्षा कर्मियों के साथ में भी खूब मारपीट की है. सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया है.
पुलिस ने किया मामला दर्ज
दरअसल, पुलिस ने जवानों और अधिकारियों के खिलाफ में दंगा, सरकारी कर्मचारियों के संग मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. दोनों पक्षों की भूमिका की जांच की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच कर कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली फायर सर्विस का एक्शन प्लान! संकरी गलियों में मिनटों में पहुंचेगी मदद…
