भारत में अभी के समय में बार-बार आग लगने की घटनाएं हो रही है. दिल्ली में आग लगने के कारण कई लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है. गर्मी के समय में इसका आंकड़ा और ज्यादा बढ़ जाता है. इसी कारण से दिल्ली फायर विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है.
क्या है वह कदम
दरअसल, दिल्ली के फायर विभाग ने बड़े पैमाने पर क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल की शुरुआत करने की बात की है. यह गाड़ियां उन क्षेत्रों के लिए होगी, जहां बड़ी-बड़ी गाड़ियों का पहुंच पाना काफी मुश्किल होता है. साथ ही दूर में होने की वजह से काफी देरी में पहुंच पाती है. हालांकि, अभी दमकल विभाग के पास में अभी केवल 24 ही क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल गाड़ियां है. अगर 26 और गाड़ियां इसमें जोड़ी गई जाती है, तो दमकल विभाग के पास 50 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल हो जाएंगे.
फायर विभाग का प्लान है कि कि क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल को दिल्ली पुलिस की PCR वैन के साथ में जोड़ा जाए. ताकि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ में फायर विभाग की टीम भी समय पर आसानी से पहुंच पाए. एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल में 25 लीटर फोम, एक मोटर पंप और 100 लीटर पानी रखा जाएगा. साथ ही किसी गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने का सामान रखा जाएगा. वाहनों में तीन ट्रेंड फायरकर्मी की तैनाती की जाएगी.
किन इलाकों को किया जाएगा टारगेट
दरअसल, इस वैन को मुख्यत संकरी और छोटी गलियों वाले के लिए रखा जाएगा. ज्यादातर आग लगने के केस में गलियों के अंदर गाड़ियां जा नहीं पाती, जिसकी वजह से आग पूरी फैल जाती है. अगर शुरू में ही आग पर काबू पा लिया जाए, तो हानि कम होगी.
ये भी पढ़ें: RBI का कड़ा निर्देश: अब बिना अनुमति पेंशनधारकों के बैंक से नहीं कटेंगे पैसे
