दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चे को बुरी तरह से पीटा. इस दौरान एक 2 साल के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पिता ने की बेटे की हत्या
राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 2 मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा. बताया जा रहा है कि इस दौरान हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 2 साल के बच्चे की इलाज के दौरान जान चली गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई.
पुलिस को मिली घरेलू हिंसा की सूचना
जानकारी के मुताबिक जैतपुर पुलिस थाने को 19 जून दोपहर 1.30 बजे पीसीआर कॉल पर लखपत कॉलोनी पार्ट-2 में घरेलू हिंसा की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. इस घटना में पीड़िता आरती ने पुलिस को बताया कि उसका पति चंदन शर्मा शराब पीने का आदी है. व्यक्ति ने विवाद के दौरान परिवार पर बेरहमी से हमला किया, जिससे उसका 2 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.
गिरफ्तार किया गया आरोपी
हमले में घायल मासूम को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 20 जून को उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी चंदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है. आरोपी के पड़ोसियों ने बताया कि वह अक्सर नशे की हालत में पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था.
पत्नी की शिकायत पर जांच तेज
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी आरती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए कार्रवाई को तेज कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में भी हड़कंप मच गया है और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं. घटना ने नशे की हालत में होने वाले अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें- TMC नेता जहंगीर खान की पत्नी गिरफ्तार! पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मामला; जानें क्यों हुई गिरफ्तारी
