MP के उज्जैन में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं. मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का है. दरअसल, यहां पर क्लब रोड पर स्थित दवा बाजार के पास में सरेआम एक युवती पर जानलेवा हमला किया गया है. पीड़िता बापू नगर की रहने वाली है. उसका नाम पूजा है. वहीं, आरोपी का नाम सुनील है.
सिर, पीठ, गर्दन पेट सभी जगह चाकू से हमला
मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का है. युवती दयाल फार्मा पर काम करती है. युवक कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था. जानलेवा हमला करने वाले दिन भी ऐसा ही हुआ था. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि युवक, युवती के पास आता है. उसके बाद उससे बात करता है और अचानक ही गुस्से में चाकू निकालकर वार कर देता है. 13 सेकंड में करीब 15 बार वह युवती पर चाकू से वार करता है. सिर, पेट, गर्दन और पीठ सभी में यह निशान है. आसपास के लोग जैसे ही युवती को बचाने आते हैं वैसे ही युवक वहां से भाग जाता है.
आरोपी युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी
घायल अवस्था में फिर युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह पूरी तरीके से लहूलुहान हो चुकी थी. युवती की हालत नाजुक होने के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताई है. हालांकि, आरोपी अभी तक पुलिस के चंगुल से फरार चल रहा है. सीसीटीवी फुटेज को देख आरोपी की पहचान की जा चुकी है. आरोपी युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: फिल्म प्रोड्यूसर के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि, फैसले पर छिड़ा सियासी विवाद
