राम मंदिर दान चोरी मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इस मामले में राजनीति करना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले में दोषी को बख्शा न जाए.

राम मंदिर चोरी मामले में मायावती
अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदा चोरी का मामला काफी चर्चा में है. इस मामले में राजनीतिक हलचल भी काफी तेज है. अब इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने काफी चिंता जताई है. मायावती ने कहा है कि मामले में दोषी को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाए. उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए.
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
आपको बता दें कि BSP सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि राम मंदिर में दान चोरी और उसमें हेराफेरी के साथ इन घटनाओं के बारे में मीडिया में रोज सामने आने वाली खबरें काफी गंभीर और चिंताजनक हैं. उन्होंने लिखा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन इस मामले में किसी तरह का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं है.
अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, ग़बन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आएदिन क़िस्म-क़िस्म की आ रही ख़बरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय। ऐसे लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं।
साथ ही, अब यहाँ मन्दिर में श्रद्धा के…— Mayawati (@Mayawati) June 30, 2026
पुख्ता व्यवस्था की जाए- मायावती
मायावती ने सलाह दी है कि दूसरे मंदिरों की तरह राम मंदिर में भी दान और चढ़ावे की पुख्ता व्यवस्था लागू की जाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि दान को लेकर आगे शिकायत न हो, इसको सुनिश्चित करने के लिए देश के दूसरे मंदिरों की तरह चढ़ावे का हिसाब रखने के लिए अपनाए जाने वाले सिस्टम को लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति करना ठीक नहीं होगा.
‘आस्था को राजनीति से दूर रखना चाहिए’
पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि BSP जैसी राजनीतिक पार्टियों के लिए यह सही होगा कि वे देश और जनता के हितों में सलाह दें. उन्होंने कहा कि देश में राजनीति के अपराधीकरण और अपराध के राजनीतिकरण में अंधी धार्मिकता को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने अपील की है कि आस्था के मामलों को राजनीति से काफी दूर रखना चाहिए और व्यवस्था के ऊपर भरोसा रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें- दान चोरी मामले में खुलकर बोले चंपत राय! पुलिस ने 3 घंटे की पूछताछ; बोले- मेरी भूमिका नहीं…
