IAF पाकिस्तान सीमा से सटे इलाके में बड़ा सैन्य अभ्यास करने वाली है. 7 जुलाई से 10 जुलाई तक वायु सेना के लिए यह एयरस्पेस रिजर्व रहेगा. इस अभ्यास के लेकर NOTAM भी जारी कर दिया गया है.

पाकिस्तानी सीमा के पास सैन्य अभ्यास
भारतीय वायुसेना पाकिस्तान सीमा के पास बड़ा अभ्यास करने जा रही है. बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना भारत-पाक सीमा के दक्षिणी सेक्टर में 7 जुलाई से 10 जुलाई तक बड़ा अभ्यास करने वाली है और इस दौरान एयरस्पेस रिजर्व रहेगा. वायुसेना के सैन्य अभ्यास के लिए NOTAM को जारी किया गया है. इस NOTAM में बताया गया है कि यह अभ्यास 7 जुलाई को सुबह 4 बजे से शुरू होकर 10 जलाई को शाम 16:30 UTC तक जारी रहेगा.
28 हजार फीट तक एयरसपेस रिजर्व
बताया जा रहा है कि इस दौरान संबंधित क्षेत्र में 28 हजार फीट की उंचाई तक एयरस्पेस भारतीय वायुसेना के अभ्यास के लिए रिजर्व रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक यह अभ्यास राजस्थान के बाड़मेर और गुजरात के अहमदाबाद-राजकोट के पास में पाकिस्तान के रहीम यार खान क्षेत्र से सटे हुए दक्षिणी सीमा क्षेत्र में होने वाला है. इसको लेकर सेलेक्टेड हवाई मार्गों पर नागरिक विमानों के ऑपरेशन में आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं.
ऑपरेशन को बेहतर करने की तैयारी
आपको बता दें कि इंडियन एयर फोर्स ने इस सैन्य अभ्यास को लेकर जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. आपको बता दें कि इस तरह के सैन्य अभ्यास फ्रंटलाइन पर ऑपरेशन के लिए बेहतर तैयारी, अलग तरह के एयरक्राफ्ट और सपोर्ट सिस्टम के बीच तालमेल की जांच करने और रणनीतिक रूप से सीमावर्ती इलाकों में असल लड़ाई के हालातों का अभ्यास करने के लिए आयोजित किए जाते हैं.
एयरलाइंस को दी गई सलाह
यह अभ्यास उस समय हो रहा है जब इलाके में सुरक्षा से जुड़े हुए हालात बदल रहे हैं. हालांकि इस अभ्यास को अधिकारियों ने सालाना रुटीन ट्रेनिंग बताया है. एविएशन अधिकारियों ने एयरलाइंस से कहा है कि वे पश्चिमी भारत के एयरस्पेस में किसी भी तरह की रुकावट से बचने के लिए अपने फ्लाइट प्लान में जरूरी बदलाव को कर लें. इस सैन्य अभ्यास में एयर फोर्स के कई तरह के एसेट्स शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें- हिमाचल में मानसून का कहर! किन्नौर में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड से मचा हड़कंप; स्कॉर्पियो समेत फंसी 2 गाड़ियां
