राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा हुआ है. आरोपी अविनाश शुक्ला के बैंक 15 लाख से ज्यादा के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई है. पुलिस को इस मामले में कई सबूत मिले हैं. अब इस मामले में जांच की जा रही है.

आरोपी का 15 लाख का लेन-देन
राम मंदिर दान चोरी मामले में लगातार जांच हो रही है. SIT लगातार इस मामले में नए-नए खुलासे कर रही है. अब इस मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला के 15 लाख से ज्यादा के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली है. इस मामले में भी अब जांच शुरू कर दी गई है. आपको बता दें कि अयोध्या पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं, जिससे यह पूरा मामला सामने आया है.
कुछ लोगों को कैश तो कुछ को ट्रांसफर
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने कई लोगों को पैसे ट्रांसफर किए और कुछ लोगों को कैश भी दिया है. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि कहीं यह पैसा दान चोरी मामले से तो जुड़ा हुआ नहीं है. मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपनी एक महिला दोस्त को लगभग 2 लाख रुपए नकद और एक मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया था. अब पुलिस जांच रही है कि आरोपी के पास यह पैसा कहां से आया.
आरोपी के भाई ने कैश लाते देखा
जांच में यह बात भी सामने आई है कि अविनाश के भाई ने कई बार कैश ले जाते हुए अविनाश को योग केंद्र जाते हुए देखा था. भाई के पूछने पर अविनाश ने कोई साफ जवाब नहीं दिया था. बाद में उसके भाई अभिषेक ने अनुकल्प से पूछा कि इतना कैश कहां से आया, तो जवाब मिला कि मंदिर में जजमान खुश होकर पैसे देते हैं और दर्शन में मदद के बदले भी लोग पैसे दे जाते हैं. अब पुलिस इन बातों की सच्चाई के बारे में पता लगा रही है.
यह भी पढ़ें- मिशन यूपी 2027 के लिए लखनऊ पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन, मुस्लिम महिलाओं ने ‘जिंदाबाद’ के नारों से किया भव्य स्वागत
