उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर सिकंदरा थाना में एक पत्नी पर अपने पति को मारकर शव को बाथरूम में दफनाने का आरोप है. चौंकाने वाली बात यह है कि पत्नी कई दिनों तक पति के परिवार वालों संग बिल्कुल शांत व्यवहार करते दिखाई दी थी. साथ ही पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. पुलिस के संग वह लगातार पति की तलाश में जुटी रही थी.
पुलिस जांच में सामने आया कि रूबी अपने पति सुरेंद्र के संग होने वाले रोजाना के झगड़ों से परेशान थी. इसी कारण से उसने अपने पति का मारने का प्लान बनाया. घटना वाले दिन उसने अपने बच्चों को जेठ अनिल शर्मा के साथ में भेज दिया. वहीं, सास को उनके घर में भेज दिया. सभी को इधर-उधर भेजने के बाद में उसने अपने पति को 15 से 20 नींद की गोलियां खिलाई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. सुरेंद्र ट्रक ड्राइवर था. हत्या करने के बाद में उसने पति के लिए घर में गड्ढा खोदा. उसके बाद उसमें शव को दफना दिया. किसी को भी शक न हो इसी कारण से उसने नया प्लास्टर कर मामले को छिपाने की कोशिश की. 26 मई को उसने सभी सदस्यों के साथ मिलकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. कहीं भी सुरेंद्र का पता नहीं लग पा रहा था. इसी दौरान अनिल को रूबी पर शक हुआ. दरअसल, सुरेंद्र जिस एटीएम कार्ड का प्रयोग करता था. उसकी गुमशुदगी के बाद दो बार इस्तेमाल हुआ है. साथ ही लेनदेन भी हुआ है.
शक होने पर अनिल ने रूबी से कहा कि अगर सुरेंद्र ने जाने की बात कही थी तो वह सच-सच बता दें, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल किया. उसने बताया कि विवादों से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया. रूबी को गिरफ्तार करके न्यायालय में भेजा गया है. भाई की हत्या की बात सुनते ही अनिल के पैरों तले जमीन खिसक गई. रूबी को 14 दिन की न्यायित हिरासत में लिया है. संभावना जताई जा रही है कि आगे पूछताछ में और खुलासे हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मनाली से छुट्टियां मनाकर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, भोजपुर में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो
