तेलंगाना राष्ट्र समिति की नेता रही के. कविता को उनकी पार्टी तेलंगाना रक्षणा सेना (TRS) का नाम बदलने के लिए निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है. कई शिकायतों के आधार पर आयोग ने यह निर्देश जारी किया है.

के. कविता को बदलना होगा पार्टी का नाम
तेलंगाना राष्ट्र समिति और फिर उसके नए नाम वाले अवतार भारत राष्ट्र समिति यानी BRS नेता रही के. कविता को उनकी पार्टी तेलंगाना रक्षणा सेना (TRS) का नाम बदलने के लिए निर्देश दिया गया है. के. कविता को यह निर्देश निर्वाचन आयोग के द्वारा दिया गया है. तेलंगाना रक्षणा सेना के. कविता की नवगठित पार्टी है. अब उनकी पार्टी के नाम को बदलने के लिए निर्देश दिया गया है.
TRS रखा था पार्टी का नाम
आपको बता दें कि कविता ने अपनी पार्टी का नाम तेलंगाना रक्षणा सेना (TRS) रखा था. उनकी पार्टी का संक्षिप्त नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति यानी TRS से पूरी तरह से मिलता है. इस बात को लेकर BRS नेता के चंद्रशेखर राव और टी रामाराव ने विरोध किया था, जिसके बाद यह निर्देश जारी किया गया है. आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने BRS नेताओं की आपत्तियों के आधार पर कविता को निर्देश जारी कर दिए हैं.
1,100 से ज्यादा आपत्तियां दर्ज
जानकारी के मुताबिक निर्वाचन आयोग को इस नाम और संक्षिप्त रूप (TRS) को लेकर 1,100 से ज्यादा आपत्तियां दी गई हैं. के. कविता की पुरानी पार्टी भारत राष्ट्र समिति ने निर्वाचन आयोग से यह शिकायत की थी कि यह नाम और संक्षिप्त रूप मतदाताओं के बीच में भ्रम पैदा कर सकता है. अब इन्हीं शिकायतों के आधार पर कविता को निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किया है.
15 दिनों का अल्टीमेटम
निर्वाचन आयोग ने के. कविता को 15 दिनों का अल्टीमेटम जारी किया है. कविता को 15 दिनों के अंदर अपनी पार्टी के लिए 3 नए वैकल्पिक नामों को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. जानकारी के मुताबिक अगर कविता ऐसा नहीं करती हैं तो उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन आवेदन भी रद्द किया जा सकता है. अब उन्हें 15 दिनों के अंदर अपनी पार्टी के लिए नया नाम सोचना होगा.
यह भी पढ़ें- बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान! 24 जुलाई को होगा मतदान; इस्तीफे के बाद खाली हुई सीटें
