बाइक खरीदना काफी आम मामलों में से एक है. कभी कोई कैश से खरीदता है. तो कभी कोई किस्तों से बाइक को खरीदता है. सुनने में यह मामूली है, लेकिन क्या आपने कभी सिक्के को देखकर लोगों को वाहन खरीदते हुए देखा है. दरअसल, ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से आया है. यहां पर एक व्यक्ति ने बाइक को सिक्के देकर खरीदा है.
जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के रहने वाले व्यक्ति ने बाइक खरीदने के लिए सभी सिक्के 10 रुपये के दिए थे. बाइक की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये थी. उसने 1 लाख 10 हजार रुपये का भुगतान 10 रुपये के सभी सिक्के देकर दिया है. सिक्के देकर बाइक खरीदने वाले का नाम कोंडे रघुपति है. वह चिट्याला मंडल के वेलिमिनेडु गांव का रहने वाला है. चिट्याला में श्री विनायक मोटर्स से उसने अपनी बाइक को खरीदा है.
किस बाइक को खरीदा
1 लाख 10 हजार रुपये देकर तेलंगाना के व्यक्ति ने ‘स्प्लेंडर प्लस’ मोटरसाइकिल खरीदी थी. उसने स्प्लेंडर प्लस बाइक को खरीदने के लिए 10-10 रुपये के सिक्के भी जमा किए थे. अभी के समय में यह मामला सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. सभी लोग वीडियो पर भर-भर कर लाइक और कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. कई लोगों ने तो कहा कि व्यक्ति ने लग रहा है सालों से 10 रुपये के सिक्के जमा किए, तभी जाकर बाइक को खरीदने जीतने सिक्के जमा किए है.
ऐसे कई अन्य केस
हालांकि, यह पहला केस नहीं है. इससे पहले भी कई केस आए हुए है. तेलंगाना में एक व्यक्ति ने 6 लाख खरीदने के लिए 10 रुपये के सिक्के दिए थे. वहीं, तेंलगाना के एक प्रसिद्ध यूट्यूबर ने 1-1 रुपये से 2.85 लाख रुपये जमा किए और केटीएम बाइक को खरीदा. असम में तो एक व्यक्ति बचपन से ही स्कूटर खरीदना चाहता था. इसी कारण से उसने 5, 6 सालों तक 10 रुपये के सिक्के जमा किए और बोरी में भरकर शोरूम से नया स्कूटर खरीदा.
ये भी पढ़ें: गया में भीषण सड़क हादसा: उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने ली लोगों की जान, जिंदा जलकर मौत
