बिहार के गया जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. टक्कर इतनी भयावह थी कि कार में तुरंत आग गई.
दो लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक, बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव के डोभी-पटना फोरलेन के पास में यह हादसा हुआ है. कार और ट्रक के बीच की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार में तुरंत आग लग गई. आग तेजी से लगने के कारण दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.
किसी तरह स्थानीय और पुलिस की मदद से लोगों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. कार जलकर पूरी तरह से खाक हो गई थी. दो शवों को बरामद किया गया है. हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए ANMMCH में भी भेजा गया है.
कैसे हुआ हादसा
दरअसल, खाद से लोडेड ट्रक सर्विस लेन से उल्टी दिशा से आ रहा था. वह दूसरी दिशा से फोरलेन पर चढ़ रहा था, जिसके कारण तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई. पुलिस ट्रक चालक की खोज कर रही है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है. मृत के शवों की पहचान नहीं हो पाई है. ट्रक चालक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें: बारिश ने दिल्ली-NCR की रफ्तार पर लगाया ब्रेक! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; सड़कों पर जलभराव
