कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लव मैरिज का खौफनाक अंत देखने को मिल रहा है. दरअसल, यहां पर एक नई नवेली दुल्हन ने सुसाइड कर लिया है. साथ ही उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपने पति और ननद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उसने सुसाइड नोट पर अपने इस स्टेप को उठाने की वजह भी साफ तौर पर लिखी.
लव मैरिज करना पड़ा भारी?
मृत युवती की पहचान 25 साल की श्वेता के रूप में की गई है. मृतका ने 4 महीने पहले लव मैरिज की थी. वह वहां पर प्राइवेट स्कूल में टीचर के रूप में काम कर रही थी. हालांकि, माता-पिता के खिलाफ जाकर की गई यह शादी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई. दोनों के बीच में अकसर झगड़े हुए करता था. 10 जुलाई शु्क्रवार के दिन में भी ऐसा ही कुछ हुआ था, जिसके बाद उसने रोजाना के प्रताड़ना से तंग आकर छत के पंखे से लटकर अपनी जान दे दी.
श्वेता ने सुसाइड नोट पर अपनी मां से माफी भी मांगी और कहा कि मुझसे गलती हो गई है. प्लीज मुझे माफ कर देना. उसने सुसाइड नोट में अपने इस कदम उठाने के पीछे पति को दोषी ठहराया है. मामले की जानकारी मिलते ही कामाक्षीपाल्या थाने की पुलिस भी घटनास्थल का दौरा करने के लिए पहुंची. मौके से बरामद डेथ नोट की जांच की जा रही है. साथ ही आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने सुसाइड नोट पर लगाए आरोपों के बाद पति और ननद दोनों को हिरासत में ले लिया. दोनों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है.
श्वेता के परिवार वालों को भी मामले की सूचना दे दी गई है. परिवार के सदस्यों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस परिवार वालों का इंतजार कर रही है.
ये भी पढ़ें: थाईलैंड नाइटक्लब आग हादसा: जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा… 27 लोगों की मौत और 63 लोगों के घायल होने का खुला राज
