वे लोग जो सरकारी नौकरी का तैयारी कर रहे हैं उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यह खुशखबरी उन लोगों के लिए भी है जो बिना परीक्षा के ही सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं. बता दें कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. जो भी व्यक्ति इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तय प्रक्रिया और योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. यह भर्ती उन लोगों के लिए काफी अच्छी है, जो की अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं.
किन पदों पर निकली भर्ती
डिप्लोमा अप्रेंटिस
ट्रेड अप्रेंटिस
ग्रेजुएट अप्रेंटिस
आवेदन करने वालों की क्या है योग्यता
दरअसल, इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए अलग-अलग पदों पर अलग-अलग डिग्री होना जरूरी रखा गया है. अगर आप ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास 4 साल का फुल-टाइम इंजीनियरिंग डिग्री होना आवश्यक है. वहीं, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है.
ट्रेड अप्रेंटिस जैसे पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास में ITI या NCVT से सर्टिफिकेट होना चाहिए. यह सर्टिफिकेट मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए.
इस तरीके से करें आवेदन
डिप्लोमा और ग्रेजुएट को पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.
उसके बाद में लॉगिन करके अपना आवेदन फॉर्म भर लें.
अपने सभी कागजी और जरूरी दस्तावेजों को उसमें सबमिट कर लें.
ध्यान रहे कि सारे दस्तावेज सही हो,
वहीं, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को Apprenticeship India वाले पोर्टल पर क्लिक करना है.
पहले अपना रजिस्ट्रेशन कर लें.
उसके बाद में एक प्रिंटआउट करवा लें.
कैसे चुने जाएंगे उम्मीदवार
इस भर्ती के लिए आपको एग्जाम देने की जरूरत नहीं है. आपका चुनाव आपके शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. जो उम्मीदवार मैरिट के चुने जाएंगे, उनको फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. सभी दस्तावेज सही होने के बाद में आपका चयन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: मोकामा विधायक अनंत सिंह और गुंजन सिंह को बड़ी राहत, अश्लील गाने और हथियार लहराने के मामले में कोर्ट ने दी जमानत!
