कर्नाटक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी ने कुल 4,723 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इसमें शिक्षक, पुलिस, सर्वेयर और कई विभागों के पदों को भरा जाएगा. वह उम्मीदवार जो इस पद के अप्लाई करना चाहते हैं. आसानी से ऑनलाइन इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों को जाएगा भरा
विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (VAO)
KSRP पुलिस कांस्टेबल
कर्नाटक रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस सोसायटी
कल्याण कर्नाटक कैडर
शिक्षक
इसके अलावा भी कई पदों के लिए भर्ती निकली है. लोगों को सलाह है कि अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म को भरें.
इस तरीके से करें आवेदन
आपको सबसे KEA की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
उसके बाद मोबाइल नंबर की सहायता से अपना रजिस्ट्रेशन करना है.
जिस भी पद के लिए आवेदन करना है उसे चुने.
ऑनलाइन आवेदन के लिए चुनी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें.
आवेदन के लिए अगर शुल्क है, तो उसे भरे.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने के बाद में उसे डॉउनलोड अवश्य कर लें.
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह अधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहे. साथ ही जितना जल्दी हो सके आवेदन कर लें. आप जितनी जल्दी आवेदन करेंगे आपके लिए यह उतना ही अच्छा होगा.
ये भी पढ़ें: जोधपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! खेल-खेल में होद में गिरे 3 बच्चे, गांव में पसरा मातम…
